IPL 2026: KKR को चूना लगा रहा 25.20 करोड़ी खिलाड़ी! कैसे 1 रन के लिए चुकाने पड़ रहे 16 लाख? आंकड़े देख पकड़ लेंगे सिर!

Cameron Green: आईपीएल 2026 में 25.20 करोड़ के कैमरून ग्रीन बुरी तरह फ्लॉप साबित हो रहे हैं. हर मैच खेलने के उन्हें करोड़ों रुपये मिल रहे हैं. KKR को उनका हर एक रन 16 लाख रुपये का पड़ रहा है. आइए जानते हैं कि अब तक उन्होंने अपनी टीम को कितना चूना लगाया है.

Cameron Green (5)
1 / 6

Cameron Green: IPL 2026 में कैमरून ग्रीन का प्रदर्शन काफी निराशाजनक साबित हुआ है. कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.20 करोड़ रुपये की भारी राशि खर्च करके ग्रीन को खरीदा था. हालांकि, अब तक 5 मैचों में कैमरून का प्रदर्शन भूलने लायक रहा है. ऐसा लग रहा है, जैसे कैमरून ग्रीन KKR को चूना लगा रहे हैं. अब तक के प्रदर्शन के हिसाब से देखें, तो ग्रीन का एक रन KKR की टीम को करीब 16 लाख रुपये का पड़ रहा है.

विज्ञापन

हर मैच के 1.80 करोड़ ले रहे ग्रीन

हर मैच के 1.80 करोड़ ले रहे ग्रीन2 / 6

IPL 2026 के लीग स्टेज में कुल 14 मैच होते हैं. कैमरून ग्रीन की 25.20 करोड़ की राशि का अगर 14 से भाग किया जाए, तो यह लगभग 1.8 करोड़ रुपये आएगा. इसका अर्थ है कि लीग स्टेज में हर मैच खेलने के लिए कैमरून को 1.8 करोड़ दिए जा रहे हैं.

विज्ञापन

IPL 2026 में कैमरून ग्रीन का प्रदर्शन

IPL 2026 में कैमरून ग्रीन का प्रदर्शन3 / 6

IPL 2026 में कैमरून ग्रीन ने अब तक 5 मैच खेले हैं, जिसमें वो मात्र 56 रन बनाने में सफल हुए हैं. CSK, PBKS और SRH के खिलाफ ग्रीन दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए. उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मात्र 18 रन बनाए थे और LSG के खिलाफ 32 रन की नाबाद पारी खेली थी.

5 मैच खेलकर कमाए 9 करोड़

5 मैच खेलकर कमाए 9 करोड़4 / 6

कैमरून ग्रीन को हर मैच खेलने के 1.8 करोड़ मिल रहे हैं. इस हिसाब से देखा जाए तो अब तक 5 मैच खेलकर उन्होंने 9 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. जवाब में उन्होंने KKR के लिए सिर्फ 56 रन का योगदान दिया है. इस हिसाब से उन्हें एक रन के लगभग 16,07,142 रुपये मिले हैं.

विज्ञापन

KKR को लगा रहे करोड़ों का चूना!

KKR को लगा रहे करोड़ों का चूना!5 / 6

कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने अनुभवी ऑलराउंडर आंद्रे रसेल को रिलीज कर दिया था. उन्होंने इसके बाद ऑक्शन में कैमरून ग्रीन पर बड़ी बोली लगाई. उन्होंने उम्मीद की थी कि ग्रीन अपने ओहदे के अनुसार प्रदर्शन करेंगे लेकिन अब तक उनके योगदान को देखकर लग रहा है कि KKR को सिर्फ करोड़ों का चूना लगा है.

KKR को एक भी जीत नहीं हुई है नसीब

KKR को एक भी जीत नहीं हुई है नसीब6 / 6

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए IPL 2026 भूलने लायक रहा है. उन्होंने अब तक 5 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें 4 में हार मिली है. उनका एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. अब तक KKR को एक भी जीत नहीं मिल पाई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन