हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

RCB vs KKR: धोनी-रोहित को पीछे छोड़ विराट कोहली ने रच दिया इतिहास, इस मामले में बने नंबर 1

RCB vs KKR: आईपीएल 2026 का 57वां मुकाबला रायपुर में केकेआर और आरसीबी के बीच खेला जा रहा है. टूर्नामेंट के लिए ये मुकाबला बहुत ही अहम होने वाला है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने इस मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

विज्ञापन
rohit sharma ms dhoni and virat kohli

RCB vs KKR: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेल रही है. इस मुकाबले में दोनों ही टीमों के लिए जीत बहुत जरूरी है. जिसके कारण ही दोनों ही टीमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इस मुकाबले में कर रही है. इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इसी के साथ उन्होंने दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी और सुपरस्टार रोहित शर्मा को भी पीछे छोड़ दिया है.  

विराट कोहली ने रच दिया इतिहास 

आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड अब विराट कोहली के नाम हो गया है. किंग कोहली आज केकेआर के खिलाफ 279वां मैच खेलने उतरे. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने अब तक आईपीएल में 278 मैच खेले हैं. अब किंग कोहली को इस मामले में पीछे छोड़ना बहुत ही मुश्किल है. रोहित शर्मा की टीम प्लेऑफ के मुकाबले नहीं खेलने वाली है. वहीं महेंद्र सिंह धोनी तो इंजरी के कारण बहुत ही कम मैच खेल रहे हैं. ऐसे में दोनों ही दिग्गज अब किंग कोहली के आगे नहीं जा सकते हैं. कोहली अपनी शानदार फिटनेस के कारण बहुत ही कम मुकाबले मिस करते हैं. ऐसे में वो ज्यादातर मैच खेलते हुए नजर आते हैं. 

ये भी पढ़ें: ‘असली परीक्षा अभी बाकी है…’ वैभव सूर्यवंशी को चेतावनी देते हुए डिविलियर्स ने दिया बड़ा बयान

विज्ञापन

1 रन बनाने के बाद किंग कोहली ने मनाया जश्न 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने इस मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसका फायदा उठाकर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 20 ओवरों में 4 विकेट गंवाकर 192 रन बनाए. जिसमें अंगकृष रघुवंशी ने 71 रनों की पारी खेली. वहीं रिंकू सिंह ने भी नाबाद 49 रन जोड़े. लक्ष्य की पीछा करने उतरी आरसीबी को भी अच्छी शुरुआत मिली है. पावरप्ले में टीम ने 66 रन बनाकर सिर्फ 1 विकेट गंवाया है. लगातार 2 डक बनाने वाले किंग कोहली ने इस मुकाबले में जब 1 रन बनाया, तो वो जश्न मनाते हुए नजर आए.

ये भी पढ़ें: IPL 2026: बिना हार्दिक और सूर्या के कैसी नजर आएगी MI की प्लेइंग 11? पंजाब के खिलाफ होगी परीक्षा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola