IPL 2026: बिना हार्दिक और सूर्या के कैसी नजर आएगी MI की प्लेइंग 11? पंजाब के खिलाफ होगी परीक्षा

IPL 2026: मुंबई इंडियंस की टीम अब आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. हालांकि बचे हुए मैचों को जीतकर फ्रेंचाइजी अपना सम्मान बचाना चाहेगी. जिससे अगले सीजन की अच्छी तैयारी हो सके. ऐसे में मुंबई की प्लेइंग 11 में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

mumbai indians IPL 2026
1 / 6
mumbai indians IPL 2026

IPL 2026: 5 बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल 2026 में बहुत ही खराब प्रदर्शन किया है. हालांकि टीम इस सीजन का अंत अच्छे तरीके से करना चाहेगी. जिसके लिए फ्रेंचाइजी अगले मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत दर्ज करने का पूरा प्रयास करेगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव के बिना ही मुंबई की टीम इस मैच को खेल सकती है.

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या 2 / 6

एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या इंजरी के कारण पिछले 2 मैच में टीम का हिस्सा नहीं थे. पांड्या पंजाब किंग्स के खिलाफ भी नहीं खेलने वाले हैं. ऐसे में राज बावा को एक और मौका खेलने का मिल सकता है.

विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव 3 / 6

हाल में ही पिता बने सूर्यकुमार यादव ने भी टीम के साथ धर्मशाला ट्रैवल नहीं किया था. ऐसे में कहा जा रहा है कि वो पंजाब के खिलाफ नहीं खेलने वाले हैं. ऐसे में फ्रेंचाइजी युवा खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 में मौका दे सकती है.

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा4 / 6

ऐसी स्थिति में फ्रेंचाइजी चाहेगी की रोहित शर्मा टीम की कप्तानी को संभालें, लेकिन फिलहाल वो मुश्किल लग रहा है. रोहित शर्मा भी खुद चाहेंगे कि किसी युवा खिलाड़ी को अगले मुकाबले में मुंबई की कप्तानी मिले. 

विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह 5 / 6

सूर्या और हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभाल सकते हैं. बुमराह इससे पहले टीम इंडिया की भी कप्तानी कर चुके हैं. बुमराह बतौर कप्तान आईपीएल में खुद को साबित करना चाहेंगे.

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 116 / 6

रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), अल्लाह गजनफर, रघु शर्मा.     इंपैक्ट प्लेयर- रोबिन मिंज

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन