IPL 2026: RCB के खिलाफ मैच से पहले KKR के लिए आई बुरी खबर, अहम खिलाड़ी की इंजरी ने किया परेशान

IPL 2026: आईपीएल 2026 का 57वां मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. जहां पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने कोलकाता नाइट राइडर्स टीम की चुनौती थी. इस मुकाबले से पहले केकेआर के फैंस को बुरी खबर मिली है.

Kolkata Knight Riders

Kolkata Knight Riders

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने शुरुआती झटकों के बाद शानदार कमबैक किया है. जिसके कारण ही टीम अब प्लेऑफ की रेस में अपना दावा और मजबूत कर रही है. फ्रेंचाइजी को अपना अगला मुकाबला रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलना है. इस मुकाबले में जीत दर्ज करना कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए बहुत ही अहम है. हालांकि आरसीबी के खिलाफ मैच से पहले केकेआर की टीम को बड़ा झटका लगा है. मैच विनर खिलाड़ी की इंजरी ने बहुत ज्यादा परेशान किया है. 

विज्ञापन

केकेआर की टीम को लगा बड़ा झटका 

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने शानदार कमबैक किया है. ऐसे में टीम को आरसीबी के खिलाफ मुकाबले से भी बड़ी उम्मीदें हैं. हालांकि इस मुकाबले से पहले केकेआर की टीम को बड़ा झटका लगा है. स्टार गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती पूरी तरह से फिट नहीं है. वो आरसीबी के खिलाफ खेलेंगे या नहीं इसका फैसला मैच की सुबह होगा. इस बार में बोलते हुए कोच शेन वॉटसन ने कहा, ‘जाहिर है, पिछले से दूसरे मैच में उन्हें दर्द था और पिछले मैच में भी वह काफी दर्द में थे, फिर भी वह अविश्वसनीय रूप से अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं. हमें उम्मीद है कि वह कल के लिए उपलब्ध होंगे, लेकिन हम पूरी तरह से निश्चित नहीं हैं.’ चक्रवर्ती के नहीं खेलने से केकेआर की गेंदबाजी कमजोर हो सकती है. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: GT vs SRH: गुजरात टाइटंस ने अचानक क्यों बदला जर्सी का कलर? इमोशनल कर देगी वजह

फॉर्म में आ गई हैं अब केकेआर की टीम 

टूर्नामेंट के पहले हाफ में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम बहुत ही शर्मनाक प्रदर्शन कर रही थी. जिसके कारण ही फ्रेंचाइजी पर कई बड़े सवाल उठ रहे थे. हालांकि पिछले कुछ मैचों में खिलाड़ी अब लय में वापसी कर रहे हैं. फिन एलन, सुनील नरेन, रोवमैन पॉवेल और कैमरून ग्रीन अब अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. जिसके कारण ही टीम भी और मजबूत हो गई हैं. फ्रेंचाइजी के भारतीय खिलाड़ी भी अब लय में आ गए हैं. जिसके कारण ही आरसीबी की टीम पर दबाव और ज्यादा बढ़ सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ