RCB vs DC: ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज टिम डेविड मौजूदा समय में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए सबसे बड़े मैच विनर हैं. आईपीएल 2025 में टीम को चैंपियन बनाने के साथ अब वो 2026 में भी कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में भी टिम डेविड ने अहम पारी खेली. जिसके साथ ही उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है. जिसके साथ ही उन्होंने दिग्गज वीरेंद्र सहवाग और विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस हेड का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
टिम डेविड ने बल्ले से बनाया बड़ा रिकॉर्ड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज टिम डेविड दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे. जहां पर उन्होंने 17 गेंदों में 26 रनों की पारी खेली. इसी के साथ उन्होंने आईपीएल में अपने 1 हजार रन भी पूरे कर लिए. कम गेंदों के लिहाज से टिम डेविड ने दूसरा सबसे तेज 1 हजार रन आईपीएल में बनाया है. सबसे तेज 1 हजार आईपीएल रन बनाने का रिकॉर्ड आंद्रे रसेल के नाम दर्ज हैं. रसेल ने ये कारनामा 545 गेंदों में किया था. वहीं. टिम ने 560 गेंदों में 1 हजार रन बनाए हैं. ट्रेविड हेड और फिल साल्ट ने ये कारनामा 575- 575 गेंदों पर किया था. वहीं हेनरिक क्लासेन ने 1 हजार आईपीएल रन 594 गेंदों में बनाए थे. वहीं भारतीय दिग्गज वीरेंद्र सहवाग ने 604 गेंदों में 1 हजार रनों का आंकड़ा पार किया था.
ये भी पढ़ें: ICC ने किया नए टूर्नामेंट का ऐलान, टीम इंडिया को नहीं मिली जगह! जानिए क्या है असली कारण
आरसीबी की टीम को मिली सीजन की दूसरी हार
मुकाबले की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. जिसके बाद आरसीबी की टीम ने 20 ओवरों में 175 रन बनाए. जिसमें फिल साल्ट के 63 रनों की पारी शामिल है. दिल्ली के गेंदबाजों ने बाद में अच्छी बॉलिंग करके आरसीबी को 200 रन बनाने से रोका. 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स के लिए केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स ने अर्धशतक जड़ा और अपनी टीम को 6 विकेट से आखिरी ओवर में मैच जीता दिया.
ये भी पढ़ें: RCB vs DC: जितेश शर्मा की गलती पड़ी आरसीबी की टीम को भारी, राहुल बने दिल्ली की जीत के हीरो
संबंधित खबरें
IPL 2027 में मुंबई इंडियंस के लिए ही खेलेंगे सूर्यकुमार यादव, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
4 mins agoLIVE: बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम, अर्शदीप सिंह के हाथ में गेंद
1 hr agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
8 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
9 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
10 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines