हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

RCB vs DC: जितेश शर्मा की गलती पड़ी आरसीबी की टीम को भारी, राहुल बने दिल्ली की जीत के हीरो

RCB vs DC: आईपीएल 2026 का 26वां मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु में खेला गया. जहां पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के सामने दिल्ली कैपिटल्स की कड़ी चुनौती थी. दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने गेंद और बल्ले दोनों के साथ अच्छा प्रदर्शन करके अपनी टीम को मैच जीता दिया.

विज्ञापन
RCB vs DC IPL 2026

RCB vs DC: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आईपीएल 2026 में दूसरी बार जीत की हैट्रिक लगाने से चूक गई. वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने बैक टू बैक मैच हारने के बाद शानदार कमबैक किया. मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 20 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 175 रन बनाए. जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आखिरी ओवर में 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया. 

आरसीबी ने खड़ा किया था सम्मानजनक स्कोर 

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम को अच्छी शुरुआत मिली. विराट कोहली हालांकि सिर्फ 19 रन ही बना सके. दूसरे छोर पर सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट ने 38 गेंदों में 63 रनों की शानदार पारी खेली. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे देवदत्त पडिक्कल ने 18 रन बनाए. जिसके बाद टिम डेविड ने 26 रन बनाए. हालांकि उसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे जितेश शर्मा ने 20 गेंदों में सिर्फ 14 रन ही बनाए. उसके बाद क्रुणाल पांड्या को रन आउट भी करा दिया. जिसके कारण ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 20 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 175 रन बनाए. दिल्ली कैपिटल्स के लिए लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव और कप्तान अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट अपने नाम किया. 

ये भी पढ़ें: RCB vs DC: ये क्या किया क्रुणाल पांड्या? खुद के पैर पर मारी कुल्हाड़ी! ऐसा कोई करता है कभी?

विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स को मिला शानदार जीत 

176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम को बहुत ही खराब शुरुआत मिली. टीम ने 18 रनों पर ही 3 विकेट गंवा दिया था. जिसके बाद सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर केएल राहुल ने 34 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली. उनका साथ देते हुए ट्रिस्टन स्टब्स ने भी 47 गेंदों में नाबाद 60 रन बनाए. कप्तान अक्षर पटेल ने रिटायर्ड हर्ट होने से पहले 26 रन बनाए, तो वही अंत में डेविड मिलर ने 10 गेंदों में नाबाद 22 रन बनाकर अपनी टीम को 6 विकेट से मुकाबला जीता लिया. भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट लेकर लड़ाई लड़ी, लेकिन टीम के काम नहीं आई. 

ये भी पढ़ें: ICC ने किया नए टूर्नामेंट का ऐलान, टीम इंडिया को नहीं मिली जगह! जानिए क्या है असली कारण

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola