हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026 जीतने के बाद अब इस टीम की कप्तानी करेंगे रजत पाटीदार, एक और ट्रॉफी पर रहेंगी नजरें

IPL 2026: आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन करके बैक टू बैक खिताब जीत लिया है. आरसीबी की इस जीत का सारा श्रेय कप्तान रजत पाटीदार को मिल रहा है. आईपीएल खत्म होने के बाद अब पाटीदार इस टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आने वाले हैं.

विज्ञापन
Rajat Patidar

IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने बैक टू बैक आईपीएल खिताब जीता है. आईपीएल 2025 में टीम ने रजत पाटीदार को पहली बार कप्तान बनाया और 2 सीजन में उन्होंने टीम को दो बार चैंपियन बना दिया. आईपीएल 2026 में पाटीदार ने बल्ले से भी कमाल का प्रदर्शन किया. आरसीबी को चैंपियन बनाने के बाद अब पाटीदार को नई टीम की जिम्मेदारी मिल गई है. पाटीदार 3 जून को मध्य प्रदेश टी-20 लीग में खेलते हुए नजर आने वाले हैं. जहां पर सभी की नजरें उनके ऊपर रहने वाली हैं. 

इस टीम की कप्तानी करेंगे रजत पाटीदार 

3 जून से मध्य प्रदेश टी-20 लीग की शुरुआत हो रही है. जहां पर सीजन का पहला मुकाबला ग्वालियर चीता और उज्जैन फाल्कन्स के बीच खेला जाएगा.  जहां पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज रजत पाटीदार ग्वालियर टीम की भी कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं. इस टीम ने पिछले सीजन सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था. ऐसे में टीम इस बार ट्रॉफी उठाने की तैयारी कर रही है. सीजन का ओपनिंग मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाने वाला है. पिछले सत्र में 14 विकेट लेने वाले मंगेश यादव भी उनकी ही टीम का हिस्सा हैं. वहीं आदित्य श्रीवास्तव इस टीम के मुख्य कोच बने रहने वाले हैं. श्रीवास्तव की कप्तानी में ही मध्य प्रदेश की टीम ने 2022 में रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता था. 

ग्वालियर चीता टीम का स्क्वाड 

ग्वालियर चीता स्क्वाड

विज्ञापन

रजत पाटीदार (C), पार्थ चौधरी, कार्तिक परिहार, वंदित जोशी, हर्षवर्धन हार्डिया, मंगेश यादव (Rs. 12 लाख), अर्पित पटेल, पार्थ साहनी, अन्वेश चावला, विकास शर्मा, सौम्य कुमार पांडेय, आकाश सिंह, ईशान अफरीदी, अनुभव अग्रवाल, विष्णु भारद्वाज, आकाश रघुवंशी, इंदर सिंह बंजारा, राकेश ठाकुर, कुलदीप गेही.  

ये भी पढ़ें: गंभीर के बाद कौन होंगे भारतीय T20I टीम के कोच? सामने आया इस दिग्गज का नाम

विज्ञापन

उज्जैन फाल्कंस स्क्वाड

ओजस्व यादव, अंकुर सिंह चौहान, शुभम कुशवाह, सोहम पटवर्धन, ऋषि मिगलानी, माधव तिवारी (कप्तान? आर्यन पांडे, मासूम रजा कैफ, गजेंद्र गोस्वामी, अधीर प्रताप सिंह, आयुष मानकर, नवीन नागले, चंचल राठौर, यश दुबे. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी की फैन हुईं स्पोर्ट्स एंकर रिद्धिमा पाठक, बिहार को मिला सबसे बड़ा सुपरस्टार

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola