IPL 2026: ये 5 खिलाड़ी बने CSK की हार के ‘विलेन’, RR के खिलाफ मैच में हुए बुरी तरह फेल

IPL 2026 RR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को राजस्थान के खिलाफ मैच में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. टीम के लिए 5 खिलाड़ी इस हार के विलेन बनकर सामने आए है. इन पांच खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर टीम काफी हद तक निर्भर रहती है.

jacket - 2026-03-31T130218.837
1 / 6

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को 19वें सीजन के अपने पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा है. राजस्थान ने इस एकतरफा मुकाबले में 8 विकेट से जीत दर्ज की. चेन्नई की टीम मैच की शुरुआत से ही हर मामले में पिछड़ती हुई नजर आई. बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के बाद गेंदबाजों ने भी वैभव सूर्यवंशी के सामने घुटने टेक दिए. चेन्नई को मिली इस हार के 5 बड़े विलेन निकलकर सामने आ रहे हैं.

विज्ञापन

ऋतुराज गायकवाड़

ऋतुराज गायकवाड़2 / 6

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ इस मैच में कप्तानी के साथ-साथ बल्ले से भी पूरी तरह से फ्लॉप रहे. उनके पास इस मैच में टीम को तेज शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी थी लेकिन वो 11 गेंदों में महज 6 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर का शिकार बन गए. 

विज्ञापन

शिवम दुबे

शिवम दुबे3 / 6

टीम के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे के ऊपर भी इस मैच में काफी जिम्मेदारी थी लेकिन वो भी इस मैच में फॉर्म के हिसाब से प्रदर्शन नहीं कर पाए. शिवम दुबे ने छक्का मारकर पारी की शुरुआत की लेकिन 4 गेंद खेलकर वो रवींद्र जडेजा का शिकार बने.

संजू सैमसन

संजू सैमसन4 / 6

टीम इंडिया को टी20 विश्व कप का खिताब जीताने में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन से टीम को काफी उम्मीदों थी लेकिन वो 7 गेंदों में 6 रन ही बना पाए. इस पारी में उन्होंने केवल 1 चौका लगाया. अगर उनका बल्ला चलता तो टीम बड़ा स्कोर खड़ा कर सकती थी.

विज्ञापन

आयुष म्हात्रे

आयुष म्हात्रे5 / 6

टीम के 19 साल के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने पिछले सीजन में कमाल का प्रदर्शन किया था लेकिन वो इस सीजन के पहले मैच में बुरी तरह से फ्लॉप नजर आए. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे म्हात्रे पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए.

मैट हेनरी

मैट हेनरी6 / 6

चेन्नई सुपर किंग्स के विदेशी तेज गेंदबाज मैच हेनरी ने इस मैच में काफी निराश किया. उन्होंने 3 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 13.30 की औसत से रन लुटाए और एक विकेट भी हासिल नहीं किया. वैभव सूर्यवंशी ने उनके खिलाफ आतिशी अंदाज में बल्लेबाजी की.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन