हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026: रविचंद्रन अश्विन ने बताया क्यों DC vs PBKS मैच में छूटे इतने ज्यादा कैच, करुण नायर का किया बचाव

IPL 2026: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला गया. जहां पर छक्कों की बारिश देखने को मिली. इस मैच के दौरान 500 से भी ज्यादा रन बने. हालांकि इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा खराब फील्डिंग की हो रही है. खासकर करुण नायर सभी के निशाने पर हैं.

विज्ञापन
Ravichandran Ashwin on Karun Nair

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स की टीम 264 रन बनाकर भी पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबला हार गई. इसमें सबसे बड़ी गलती फील्डिंग की रहा है. दिल्ली की टीम खराब फील्डिंग के कारण बड़ा टारगेट भी नहीं बचा पाई. मुकाबले के बाद सोशल मीडिया पर 2 कैच ड्रॉप करने वाले करुण नायर को ट्रोल किया जा रहा है. अब पूर्व भारतीय खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने नायर का बचाव किया है. इसके साथ ही उन्होंने इस मुकाबले में नायर के कैच छोड़ने के पीछे की वजह बताई है. 

रविचंद्रन अश्विन ने करुण नायर का किया बचाव  

दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने 67 गेंदों में नाबाद 152 रनों की पारी खेली. जिसमें 16 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के जड़े. इस शानदार पारी के बाद वो डिहाइड्रेटेड हो गए. जिसके कारण ही उन्हें मैदान से बाहर लेकर जाना पड़ा. ऐसे में ट्रिस्टन स्टब्स को विकेटकीपिंग करनी पड़ी और फील्ड में करुण नायर आए. उन्होंने एक ही ओवर में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर के 2 कैच छोड़ दिए. जिसके कारण ही उनकी टीम को अंत में हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद वो नायर ट्रोल होने लगे. मुकाबले के बाद अपने यूट्यूब चैनल पर रविचंद्रन अश्विन ने करुण का बचाव करते हुए इसके पीछे का कारण बताया है. 

ये भी पढ़ें: ODI सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम का हुआ ऐलान, एक नए चेहरे को मिला मौका

विज्ञापन

अश्विन ने बताई कैच छूटने की वजह 

पूर्व भारतीय खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने बताया कि अचानक करुण नायर को मैच में लाया गया. एक दिन पहले से उन्हें बताया गया था कि वो नहीं खेलेंगे. ऐसे में वो तैयारी नहीं कर रहे थे. ऐसे में उन्हें दोष देना गलत होगा. अपने चैनल पर दिल्ली कैपिटल्स टीम की गलती बताते हुए अश्विन ने कहा कि अभिषेक पोरेल को बतौर विकेटकीपर क्यों लाया गया. ट्रिस्टन स्टब्स लॉन्ग ऑन और लॉन्ग ऑफ के अच्छे फील्डर हैं. ऐसे में नायर मैदान पर ही नहीं होते. वहीं विकेटकीपर को दिक्कत होने पर बेंच पर बैठे विकेटकीपर को बुलाया जा सकता है. 

ये भी पढ़ें: IPL 2026: कैमरे पर अभिषेक शर्मा का लड़की ने हाथ पकड़कर खींचा, इस हरकत का वीडियो हुआ वायरल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola