Chennai Super Kings: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2026 में 6 में से सिर्फ 2 मैच ही जीत सकी है. CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की फॉर्म भी फिलहाल बहुत बड़ी समस्या बन गई है. जिसके कारण ही फ्रेंचाइजी कमबैक नहीं पा रही है. जिसके बारे में अब बहुत ज्यादा चर्चा हो रही है. आईपीएल 2026 में सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की फॉर्म को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इसके पीछे का कारण भी अब साफ किया है.
ऋतुराज गायकवाड़ को लेकर बोले रविचंद्रन अश्विन
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की फॉर्म को लेकर जिओहॉटस्टार के मैच सेंटर लाइव पर पूर्व CSK के खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने कहा ‘उनके लिए रन बनाने का यह सबसे अच्छा मौका था. आयुष म्हात्रे ने जिस तरह से शुरुआत की, उसे देखते हुए उन्हें रिस्क लेने या तेज रफ्तार से रन बनाने की जरूरत नहीं थी. वे पावरप्ले में तेजी से आगे बढ़ रहे थे. ऋतुराज के लिए कुछ समय लेने, कुछ रन बनाने और फॉर्म में वापस आने का यही सही मौका था. आयुष म्हात्रे के विकेट के बाद, ऋतुराज को एक बहुत अच्छी गेंद मिली, उन्हें पुल पर हराना आसान नहीं है. मुझे बस लगता है कि वह बहुत ज्यादा दबाव में हैं और उनका दिमाग थोड़ा उलझा हुआ लग रहा है.’
ये भी पढ़ें: ICU में पूर्व क्रिकेटर! पिछले साल लिया था संन्यास, अब लड़ रहा जिंदगी की जंग
गायकवाड़ को जल्दी ही करनी होगी वापसी
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में सीएसके के लिए पारी की शुरुआत करने वाले ऋतुराज गायकवाड़ 13 गेंदों पर 19 रन बनाकर आउट हुए थे. इससे पहले भी वो इसी अंदाज में सेट होकर आउट हो रहे हैं. गायकवाड़ की वापसी होने से सीएसके की टीम और ज्यादा मजबूत हो जाएगी. चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार आयुष म्हात्रे अब इंजर्ड हो गए हैं. ऐसे में गायकवाड़ अगर अब नहीं चले तो टीम का प्रदर्शन और भी खराब हो सकता है. पूरी जिम्मेदारी अब संजू सैमसन के ऊपर आ जाएगी.
ये भी पढ़ें: LIVE क्रिकेट मैच में ट्रैक्टर लेकर घुसा युवक, पिच को रौंदकर किया तहस-नहस, देखें वायरल वीडियो
संबंधित खबरें
इंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
29 mins agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
1 hr agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
1 hr agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
1 hr agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
3 hrs agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
3 hrs agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
3 hrs agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
4 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines