Virat Kohli: Injury Update IPL 2026 में 13 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को करारी हार थमाई. वानखेड़े स्टेडियम में हुए इस मैच में विराट कोहली ने शानदार अर्धशतक जड़ा. हालांकि, दूसरी पारी में वो फील्डिंग करने नहीं आए. टखने में समस्या के कारण वो डगआउट में ही बैठे रहे और इससे सभी फैंस की चिंता बढ़ गई. सभी के मन में सवाल है कि कोहली ठीक हैं या नहीं. अब रजत पाटीदार ने विराट कोहली की चोट पर बड़ा अपडेट दिया है.
विराट कोहली की फिटनेस पर आया अपडेट
RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में बताया कि विराट कोहली की चोट कितनी गंभीर है, यह अभी पता नहीं है. RCB मैनेजमेंट ज्यादा जोखिम नहीं लेना चाहता था, इसी वजह से उन्हें बाहर रखा गया. पाटीदार ने यह भी बताया कि कोहली ठीक हैं. उन्होंने कहा, ‘मुझे अभी पूरी तरह नहीं पता लेकिन मुझे लगता है कि वो ठीक हैं.’ रजत के बयान से साफ पता चलता है कि कोहली की चोट सीरियस नहीं है और वो शायद अगले मैच तक पूरी तरह फिट भी हो जाएंगे.
ये भी पढ़ें:- IPL 2026: RCB की जीत से पॉइंट्स टेबल में हुआ बड़ा उलटफेर, मुंबई इंडियंस को भारी नुकसान
RCB की जीत पर क्या बोले रजत?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 240 रन बनाए. जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 222 रन ही बना पाई. 18 रन से RCB ने मैच अपने नाम किया. रजत पाटीदार ने विराट कोहली की चोट के अलावा RCB की जीत पर भी बात की. उन्होंने विराट कोहली और फिल साल्ट से मिली अच्छी शुरुआत को जीत का श्रेय दिया.
उन्होंने कहा, ‘बल्लेबाजी के तरीके में क्लैरिटी नजर आती है. विराट भाई और फिल साल्ट ने जिस तरह से शुरुआत दी, इससे हमारा पलड़ा भारी रहा. इसके बाद मैंने और टीम ने पारी संभाली. मुझे लगता है कि पूरी टीम ने मिलकर कोशिश की. वानखेड़े स्टेडियम में माहौल एकदम शानदार है और यहां आकर अच्छा लग रहा है. खचाखच भरे स्टेडियम में खेलना एक अलग ही फीलिंग देता है.’
ये भी पढ़ें:- MI vs RCB: आरसीबी के सामने सरेंडर हुई मुंबई इंडियंस, 18 रनों से दर्ज की शानदार जीत
संबंधित खबरें
WPL ऑक्शन में किसका पलड़ा भारी? जानें किस टीम की जेब में कितना है दम
15 mins agoICC ने हारिस रऊफ को सुनाई कड़ी सजा, इंग्लैंड के खिलाड़ी से बहस पड़ी भारी
32 mins agoकब, कहां और कैसे LIVE देखें भारत-जिम्बाब्वे के बीच तीसरा ODI? जानें तरीका
1 hr agoचौथे T20I से बाहर हो जाएंगे सैमसन? सूर्यवंशी को लेकर अय्यर लेंगे बड़ा फैसला
1 hr agoकब और कहां खेला जाएगा IND-NZ के बीच चौथा T20I मैच? नोट कर लें शेड्यूल
2 hrs agoWBBL में खेलेंगी यास्तिका भाटिया, ब्रिस्बेन हीट की जर्सी में आएंगी नजर
2 hrs agoतीसरे T20I में जीत के बाद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हो सकते हैं 4 बदलाव
3 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे T20I में टूटेगा 11 साल का रिकॉर्ड
4 hrs agoआखिरी 6 गेंदों में 4 विकेट... मिचेल स्टार्क ने घातक गेंदबाजी से मचाई तबाही
4 hrs agoकितने बजे शुरू होगा WPL 2027 ऑक्शन? जानें LIVE स्ट्रीमिंग से जुड़ी डिटेल्स
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines