IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की टीम करो या मरो वाला मुकाबला खेल रही थी. जहां पर मुकाबले में एक समय राजस्थान की टीम भी बहुत ही मुश्किल में नजर आ रही थी. ऐसे समय में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को मुकाबला 7 विकेट से जीता दिया. इस मुकाबले में उन्होंने एक अलग सेलिब्रेशन किया. जिसके बारे में अब बहुत ज्यादा बात हो रही है. फैंस इसके पीछे का कारण जानना चाहते हैं.
जानिए वैभव सूर्यवंशी के नए सेलिब्रेशन के पीछे का राज
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जब राजस्थान रॉयल्स की टीम 221 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो वैभव सूर्यवंशी के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी थी. जिसको निभाते हुए उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 38 गेंदों में 93 रनों की आक्रामक पारी खेली. 244.74 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 7 चौके और 10 गगनचुंबी छक्के भी जड़े.
अर्धशतक पूरा करने के बाद सूर्यवंशी ने अपने हाथों से इंग्लिश का A बनाया. फैंस इस सेलिब्रेशन के पीछे का राज जानना चाहते थे. मुकाबला खत्म होने के बाद ड्रेसिंग रूम में जब राजस्थान टीम के मैनेजर रोमी भिंडर ने उनसे पूछा तो उन्होंने जवाब में कहा. ‘मैं नहीं चाहता था कि यह बात सबको पता चले क्योंकि मैं आगे भी यह सेलिब्रेशन जारी रखना चाहता हूं. लेकिन सच यही है कि यह खास तौर पर मेरी मम्मी के लिए था.’ वैभव की मां का नाम भी A से शुरू होता है.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच MS Dhoni ने छोड़ा CSK का साथ, गुजरात के खिलाफ मैच से पहले लौटे रांची
प्लेऑफ के बहुत करीब पहुंच गई है राजस्थान की टीम
ऋषभ पंत की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर राजस्थान रॉयल्स की टीम 13 मैचों के बाद 14 अंकों पर पहुंच गई है. ऐसे में राजस्थान रॉयल्स की टीम प्लेऑफ में पहुंचने के लिए किसी और के भरोसे नहीं रहना है. प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए अब राजस्थान रॉयल्स की टीम अब अपने अंतिम मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम को हराना है. अगर मुंबई की टीम को वो हराने में कामयाब हो जाते हैं, तो टॉप 4 में उनकी जगह एकदम पक्की हो जाएगी.
ये भी पढ़ें: हसीन जहां मामले में मोहम्मद शमी हुए कोर्ट से बरी, गंभीर आरोपों पर मिल गई बड़ी राहत!
संबंधित खबरें
गिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
10 mins agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
17 mins agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
45 mins agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
1 hr ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
1 hr agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
2 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
4 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
5 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines