हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026 से पहले बिक गई राजस्थान रॉयल्स की फ्रेंचाइजी! जानें किसने 15 हजार करोड़ में खरीदी टीम 

IPL 2026: आईपीएल 2026 से ही राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी की टीम बिकने की खबरें आ रही है. अब लीग सिर्फ 3 दिनों के बाद शुरू होने वाली है. ऐसे में राजस्थान रॉयल्स की टीम से जुड़ा सबसे बड़ा अपडेट सामने आया है. सीजन 19 के शुरू होने से पहले फ्रेंचाइजी बिक गई है.

विज्ञापन
Rajasthan Royals IPL 2026

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स की टीम सीजन 2008 में आईपीएल की विनर रही थी. उसके बाद से ही टीम का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा था. हालांकि फ्रेंचाइजी कुछ युवा खिलाड़ियों की वजह से हमेशा ही खबरों में बनी रहती है. फिलहाल फ्रेंचाइजी रियान पराग की कप्तानी में आईपीएल 2026 की तैयारी में लगी हुई है. लीग के शुरू होने के सिर्फ 3 दिन पहले राजस्थान रॉयल्स की टीम बिक गई है. यूएस के बिजनेसमैन ने इस टीम को 15 हजार करोड़ से भी ज्यादा की रकम में खरीदा है.  

राजस्थान रॉयल्स की टीम 15 हजार करोड़ में बिकी 

मनोज बदाले ने राजस्थान रॉयल्स की टीम का सारा शेयर बेचने का फैसला किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अब फ्रेंचाइजी का 100 प्रतिशत शेयर यूएस के बिजनेसमैन और कंसोर्टियम कंपनी के मालिक काल सोमानी ने 15 हजार करोड़ से लेकर 15 हजार तीन सौ करोड़ की रकम में अपने नाम कर लिया है. हालांकि टीम आईपीएल 2026 में मनोज बदाले के नाम ही रहेगी. इस डील के कारण काल सोमानी के पास पास आईपीएल 2027 से रहेगी. इंटरनेशनल बैंक रेइन ग्रुप की देखरेख में ये डील पक्की हुई है. कई कंपनियां राजस्थान रॉयल्स को खरीदने के पीछे पड़ी थी, लेकिन अंत में कंसोर्टियम कंपनी के मालिक काल सोमानी ने ये डील अपने नाम कर ली. 

ये भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले रिंकू सिंह को मिलेगा बड़ा तोहफा, UP में बनेंगे बड़े अधिकारी

विज्ञापन

अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम की बढ़ गई प्राइज 

आईपीएल की पहली चैंपियन राजस्थान रॉयल्स की टीम की कीमत 1,63 बिलियन डॉलर की लगी है. अब इस डील के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भी कीमत बढ़ गई है. उनकी कीमत अब 2 बिलियन डॉलर पार कर सकती है. फिलहाल यूनाइटेड स्पिरिट्स की टीम आरसीबी को खरीदने की रेस में आगे नजर आ रही है. आईपीएल 2026 के दौरान वो डील भी पक्की हो सकती है. हालांकि राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अब तक इस डील का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है. 

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान क्रिकेट में ‘टॉक्सिक माहौल’ के आरोपों पर मोहसिन नकवी ने दिया जवाब, गैरी कर्स्टन को लेकर कही ये बात

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola