---विज्ञापन---

IPL 2026: राहुल द्रविड़ के बाद एक दिग्गज ने छोड़ा राजस्थान रॉयल्स का साथ? फ्रेंचाइजी कर रही है बड़े बदलाव 

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ा था। अब फ्रेंचाइजी के एक और अहम सदस्य भी राजस्थान रॉयल्स से अलग होने वाले हैं। इस सदस्य ने साल 2017 में फ्रेंचाइजी ज्वाइन किया था।

---विज्ञापन---

IPL 2026: आईपीएल 2025 में खराब प्रदर्शन के बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम में उथल-पुथल मचा हुआ है। सीजन के अंत के बाद से ही संजू सैमसन को लेकर खबरें आ रही है। कुछ समय पहले राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ने का फैसला किया था। अब फ्रेंचाइजी के एक और अहम सदस्य भी राजस्थान रॉयल्स से अलग होने वाले हैं। इस सदस्य ने साल 2017 में फ्रेंचाइजी ज्वाइन किया था। इस खबर के बाद से ही साफ हैं कि राजस्थान अब बड़े बदलाव को तैयार है। 

राजस्थान रॉयल्स के सीईओ छोड़ सकते हैं फ्रेंचाइजी 

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान रॉयल्स के सीईओ जेक लश मैक्रम अब फ्रेंचाइजी से अलग हो गए हैं। मैक्रम साल 2017 में पहली बार फ्रेंचाइजी से जुड़े थे। उस समय उन्हें जनरल मैनेजर के रूप में कार्य किया। जिसके बाद साल 2019 में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर बने। साल 2021 की जुलाई में मैक्रम को सीईओ की भूमिका सौंपी गई। हालांकि उसके पहले उन्होंने 3 साल बारबाडोस रॉयल्स में सीईओ की भूमिका निभाई थी। जेक लश मैक्रम के सीईओ बनने के बाद ही संजू सैमसन का कद फ्रेंचाइजी में और बड़ा हुआ था। टीम ने आईपीएल 2022 में फाइनल तक का सफर भी तय किया था। 

---विज्ञापन---

फ्रेंचाइजी जल्द कर सकती हैं बड़े बदलाव 

राहुल द्रविड़ तो फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ चुके हैं। अब जेक लश मैक्रम को लेकर भी रिपोर्ट्स सामने आने लगी हैं। इसके साथ ही फ्रेंचाइजी के मौजूदा कप्तान संजू सैमसन को लेकर भी मीडिया में कई रिपोर्ट्स चल रही हैं। जिसके मुताबिक वो अब फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ कर आगे बढ़ना चाहते हैं। आईपीएल 2026 के ऑक्शन से पहले उनके ट्रेड को लेकर खबरें आ रही हैं। जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का भी नाम शामिल है। हालांकि अभी इस खबर का आधिकारिक ऐलान होना बाकी है।

ये भी पढ़ें: SA20 Auction 2025: बेबी एबी ने रच दिया इतिहास, एडेन मार्करम को पीछे छोड़कर बने टूर्नामेंट के सबसे महंगे खिलाड़ी

---विज्ञापन---

First published on: Sep 09, 2025 11:02 PM

End of Article

About the Author

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola