---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

SA20 Auction 2025: बेबी एबी ने रच दिया इतिहास, एडेन मार्करम को पीछे छोड़कर बने टूर्नामेंट के सबसे महंगे खिलाड़ी  

SA20 Auction 2025: बेबी एबी के नाम से मशहूर डेवाल्ड ब्रेविस ने इतिहास रच दिया है। वो इस लीग के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 2 बार इस लीग के विनिंग कप्तान रहे एडेन मार्करम को भी पीछे छोड़ दिया है। 

---विज्ञापन---

SA20 Auction 2025: साउथ अफ्रीका टी20 लीग का ऑक्शन 2025 में चल रहा है। जिसमें कई रिकॉर्ड बनते हुए नजर आ रहे हैं। इस लीग का ऑक्शन देखने के बाद साफ हो गया है कि क्यों ये टूर्नामेंट आईपीएल के बाद दूसरे नंबर की टी20 लीग बन गई है। बेबी एबी के नाम से मशहूर डेवाल्ड ब्रेविस ने इतिहास रच दिया है। वो इस लीग के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 2 बार इस लीग के विनिंग कप्तान रहे एडेन मार्करम को भी पीछे छोड़ दिया है। 

बेबी एबी ने तोड़ दिए ऑक्शन के सारे रिकॉर्ड  

साउथ अफ्रीका टी20 लीग 2025 के ऑक्शन में डेवाल्ड ब्रेविस पर सभी की नजरें थी। जिन्हें एमआई केपटाउन की टीम ने रिलीज किया था। ऑक्शन में लगभग सभी फ्रेंचाइजी बेबी एबी को अपने साथ जोड़ना चाहती थी। जिसके कारण ही उन पर रिकॉर्ड तोड़ 16.50 मिलियन रैंड की बोली लगी। भारतीय पैसों में ब्रेविस की कीमत 8.06 करोड़ की है। प्रिटोरिया कैपिटल्स की टीम ने मैच विनर ब्रेविस को अपने साथ जोड़ा है। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ब्रेविस ने कमाल किया था। जिसके कारण ही जोबर्ग सुपर किंग्स की टीम ने भी उन पर 16.40 मिलियन रैंड तक बोली लगाई थी।

---विज्ञापन---

एडेन मार्करम पर भी लगी रिकॉर्डतोड़ बोली 

सनराइजर्स ईस्टर्न केप की टीम को 2023 और 2024 में साउथ अफ्रीका टी20 लीग का चैंपियन बनाने वाले एडेन मार्करम को फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया था। जिसके बाद अब उन पर डरबन सुपर जायंट्स की टीम ने ऑक्शन में 7 करोड़ की बोली लगाई थी। ब्रेविस से पहले मार्करम की लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी थे। हालांकि सिर्फ 5 मिनट ही उनके सिर पर ये ताज रहा। मार्करम आईपीएल में भी अब लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए नजर आते हैं।

ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025 के लिए श्रीलंका की टीम में हुआ बड़ा बदलाव, मैच विनर खिलाड़ी बना स्क्वॉड का हिस्सा

First published on: Sep 09, 2025 09:52 PM

End of Article

About the Author

Aditya

आदित्य तिवारी News24online.com में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर मार्च 2019 में शुरू हुआ था. Sportzwiki, Cricket Addictor, Satyodaya Media, Jagran Cricket और Cricket Gyan होते हुए News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने का शौक है. स्पोर्ट्स की दुनिया में गुम रहते हैं. Cricket, Kabaddi और Hockey जैसे खेलों में अच्छी खासी पकड़ है. कानपुर के जागरण कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. उसके बाद से ही इस सफर पर निकल गए हैं.

Read More

Aditya

आदित्य तिवारी News24online.com में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर मार्च 2019 में शुरू हुआ था. Sportzwiki, Cricket Addictor, Satyodaya Media, Jagran Cricket और Cricket Gyan होते हुए News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने का शौक है. स्पोर्ट्स की दुनिया में गुम रहते हैं. Cricket, Kabaddi और Hockey जैसे खेलों में अच्छी खासी पकड़ है. कानपुर के जागरण कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. उसके बाद से ही इस सफर पर निकल गए हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola