PBKS vs GT: पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच बहुत ही रोमांचक मुकाबला देखने को मिला. गुजरात टाइटंस की टीम ने 20 ओवरों में 162 रन ही बनाए थे. वहीं पंजाब किंग्स की टीम कूपर कोनोली के शानदार प्रदर्शन के दम पर आखिरी ओवर में 3 विकेट से मैच जीत सकी. इस मुकाबले में जीत के बाद पंजाब किंग्स की टीम ने पॉइंट्स टेबल में बड़ा फेरबदल कर दिया है. इस मैच के बाद अब आईपीएल 2026 का पॉइंट्स टेबल पहले से भी ज्यादा मजेदार नजर आ रहा है. 

पंजाब किंग्स ने पॉइंट्स टेबल में किया बड़ा फेरबदल 

इस मुकाबले में जीत के बाद पंजाब किंग्स की टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर नजर आ रही है. वहीं गुजरात टाइटंस की टीम करीबी मुकाबले में हार के कारण 7वें स्थान पर बनी हुई है. वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले स्थान पर अभी भी बनी हुई है. जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम बड़ी हार के कारण आखिरी पायदान पर नजर आ रही है. आरसीबी की टीम दूसरे स्थान पर तो, वहीं मुंबई इंडियंस की टीम तीसरे नंबर पर नजर आ रही है. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 9वें नंबर पर नजर आ रही है. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 8वें पायदान पर नजर आ रही है. वहीं दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने एक भी मुकाबला अब तक नहीं खेला है. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: क्रुणाल पांड्या ने विराट कोहली को लेकर दिया बड़ा बयान, बताया चैंपियन RCB में क्या है खास

---विज्ञापन---

यहां पर देखें PBKS vs GT मैच के बाद पॉइंट्स टेबल का हाल

रैंकटीममैच (P)जीत (W)हार (L)नो रिज़ल्ट (NR)अंक (PTS)नेट रन रेट (NRR)
1RR11002+4.171
2RCB11002+2.907
3MI11002+0.687
4PBKS11002+0.509
5LSG000000.000
6DC000000.000
7GT10100-0.509
8KKR10100-0.687
9SRH10100-2.907
10CSK10100-4.171

ये भी पढ़ें: PBKS vs GT: गुजरात टाइटंस को हराकर पंजाब किंग्स ने खोला जीत से खाता, कूपर कोनोली बने जीत के हीरो