IND A vs SL A: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले युवा खिलाड़ियों को बीसीसीआई और चयनकर्ताओं ने इंडिया ए की टीम में मौका दिया. ये खिलाड़ी श्रीलंका और अफगानिस्तान की ए टीम के खिलाफ ट्राई सीरीज खेलने के लिए पहुंचे थे. इंडिया ए का पहला मुकाबला श्रीलंका ए के खिलाफ चल रहा है. जहां पर इंडिया की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी है. जहां पर आईपीएल 2026 में टीम के हीरो बने प्रभसिमरन सिंह ने इंडिया के लिए जीरो साबित हुए हैं.
प्रभसिमरन सिंह हुए पूरी तरह से फ्लॉप
आईपीएल 2026 के दौरान प्रभसिमरन सिंह बहुत ही आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे थे. इंडिया ए के लिए जब श्रीलंका ए के खिलाफ वो बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज मैदान पर उतरे, तो पहली गेंद से ही दबाव में नजर आ रहे थे. अंत में 11 गेंदों में सिर्फ 2 रन बनाकर ही प्रभसिमरन सिंह चमिका करुणारत्ने का शिकार बने. करुणारत्ने की गेंद पर प्रभसिमरन सिंह फंसे-फंसे हुए नजर आ रहे थे.
सीजन 19 के दौरान प्रभसिमरन सिंह ने 500 से ज्यादा रन तेजी से बनाए थे. हालांकि प्रभसिमरन सिंह के पास खुद को साबित करने का अच्छा मौका है. आने वाले मैचों में अगर प्रभसिमरन सिंह के बल्ले से रन आया, तो वो अपने आलोचकों को करारा जवाब दे सकते हैं. इंडिया ए की टीम अपना अगला मुकाबला 11 जून को अफगानिस्तान ए के खिलाफ खेलेगी. बात मैच की करें तो खबर लिखे जाने तक इंडिया ए की टीम ने 26 ओवरों में 3 विकेट गंवाकर 110 रन बना लिए हैं.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 के बाद इंडिया के लिए फ्लॉप हुए वैभव सूर्यवंशी, सिर्फ इतने रनों पर खत्म हुई पारी
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
इंडिया A (प्लेइंग XI): वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, अनुकूल रॉय, सूर्यांश शेडगे, अंशुल कंबोज, अरशद खान, विप्रज निगम.
श्रीलंका A (प्लेइंग XI): निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिडू फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, सहान अराचिगे (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, रविन्दु फर्नांडो, वानुजा सहान, विजयकांत व्यासकांथ, मोहम्मद शिराज, गरुका संकेथ.
ये भी पढ़ें: नाइटक्लब विवाद में फंसे बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन, मिल सकती है इतनी बड़ी सजा
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
7 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
8 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
9 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
10 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
10 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
11 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines