हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

RR vs LSG: लखनऊ को हराकर राजस्थान रॉयल्स ने पॉइंट्स टेबल में किया खेल, CSK और पंजाब को लगा झटका

RR vs LSG: आईपीएल 2026 में अब तक 64 मैच खेले जा चुके हैं. जबकि सिर्फ 2 ही टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं. 3 टीमों ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है. वहीं 1 स्थान के लिए 5 टीमों के बीच जंग है. लखनऊ को हराकर राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पॉइंट्स टेबल में खेल कर दिया है.

विज्ञापन
IPL 2026 Points Table

RR vs LSG: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच टक्कर का मुकाबला देखने को मिला. लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करके 220 रन बनाए. जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आखिरी ओवर की पहली गेंद पर 7 विकेट से मुकाबला जीत लिया. इस मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम प्लेऑफ के बहुत करीब पहुंच चुकी है. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स को बड़ा नुकसान हुआ है.

प्लेऑफ के करीब पहुंची राजस्थान रॉयल्स 

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम सीजन में 9वां मुकाबला हारी है. जिसके कारण ही पॉइंट्स टेबल में 10वें नंबर पर है. वहीं मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम अब 13 मैचों में 14 अंकों के साथ चौथे नंबर पर गई है. प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अब उनको बस अपना अगला मुकाबला जीतना होगा. वहीं राजस्थान की जीत के कारण पंजाब किंग्स की टीम टॉप 4 से बाहर हो चुकी है. अब उन्हें अपना अगला मुकाबला जीतने के अलावा राजस्थान के हार की दुआ करनी होगी. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम को अपना मैच जीतने के अलावा पंजाब किंग्स और राजस्थान दोनों के हार की दुआ करनी होगी. केकेआर की टीम अपने बचे हुए दोनों मैच जीतने के अलावा राजस्थान के हार की दुआ करनी होगी. 

ये भी पढ़ें: RR vs LSG: लखनऊ को हराकर प्लेऑफ के करीब पहुंची राजस्थान रॉयल्स

विज्ञापन

यहां देखें RR vs LSG मैच के बाद पॉइंट्स टेबल का हाल

स्थानटीममैचजीतहारटाईअंकनेट रन रेट
1RCB (Q)1394018+1.065
2GT (Q)1385016+0.400
3SRH (Q)1385016+0.350
4RR1376014+0.083
5PBKS1366113+0.227
6CSK1367012-0.016
7DC1367012-0.871
8KKR1256111-0.038
9MI (E)124808-0.504
10LSG (E)134908-0.702

ये भी पढ़ें: IPL 2026: महेंद्र सिंह धोनी को लेकर अब संजय मांजरेकर ने दिया बड़ा बयान, माही पर साधा निशाना

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola