IPL 2026 Points Table: पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2026 में शानदार मुकाबला देखने को मिला. पंजाब किंग्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करके 20 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 200 रन बनाए. जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम ने आखिरी ओवर में मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया. मुंबई की जीत के कारण अब प्लेऑफ की रेस बहुत ज्यादा रोमांचक बन गई है. चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को पंजाब की हार से फायदा हुआ है. 

प्लेऑफ की रेस हुई और मजेदार 

मुंबई इंडियंस की इस जीत के बाद भी पॉइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर बनी हुई है. हालांकि उन्होंने पंजाब किंग्स का काम खराब कर दिया है. इस मुकाबले में हार के बाद भी पंजाब किंग्स की टीम टेबल में चौथे नंबर पर ही है, लेकिन उनके लिए अब अगले दोनों मैच करो या मरो वाला हो गया है. पंजाब किंग्स की टीम का इसके साथ ही टॉप 2 का सपना भी लगभग टूट गया है. पंजाब की हार के कारण सनराइजर्स हैदराबाद अभी भी नंबर 3 पर बनी हुई है. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के पास टॉप 4 में जाने का रास्ता थोड़ा और आसान हुआ है. आरसीबी नंबर 1 पर तो वहीं गुजरात टाइटंस दूसरे नंबर पर बनी हुई है. इन 6 टीमों के बीच ही फिलहाल प्लेऑफ की रेस चल रही है. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: PBKS vs MI: तिलक वर्मा की तूफानी पारी ने पंजाब के मुंह से छीनी जीत, मुंबई ने 6 विकेट से मारी बाजी

---विज्ञापन---

यहां पर देखें PBKS vs MI मैच के बाद पॉइंट्स टेबल

रैंकटीममैचजीतहारनो रिजल्टअंकनेट रन रेट
1रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 1284016+1.053
2गुजरात टाइटन्स 1284016+0.551
3सनराइजर्स हैदराबाद 1275014+0.331
4पंजाब किंग्स 1265113+0.355
5चेन्नई सुपर किंग्स1165012+0.185
6राजस्थान रॉयल्स1165012+0.082
7दिल्ली कैपिटल्स 1257010-0.993
8कोलकाता नाइट राइडर्स 114619-0.198
9मुंबई इंडियंस (E)124808-0.504
10लखनऊ सुपर जायंट्स (E)113806-0.907

ये भी पढ़ें: PBKS vs MI: प्रियांश आर्या ने की 15 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी, ऐसा करने वाले बने दूसरे खिलाड़ी

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---