हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026: गुजरात को हराकर राजस्थान रॉयल्स ने बदल दिया पॉइंट्स टेबल का खेल, पंजाब की गई बादशाहत

IPL 2026: आईपीएल 2026 में 4 मार्च को डबल हेडर मुकाबले खेले गए. पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने मुंबई इंडियंस को एकतरफा अंदाज में हरा दिया. वहीं दूसरे मैच में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला. जिसमें राजस्थान को 6 रनों से जीत मिली.

विज्ञापन
IPL 2026 Points Table

IPL 2026: आईपीएल 2026 का पहला डबल हेडर मुकाबला 4 मार्च को खेला गया. दोपहर के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल का प्रदर्शन किया. जिसके कारण ही मजबूत नजर आ रही मुंबई इंडियंस की टीम को 6 विकेट से हराया जा सका. वहीं शाम का मुकाबला बहुत ही जोरदार देखने को मिला. राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ. जिसके बाद ही राजस्थान को लास्ट बॉल पर 6 रनों से जीत मिली. इस मुकाबले के बाद पॉइंट्स टेबल का समीकरण बिगड़ गया है. 

पॉइंट्स टेबल में पंजाब किंग्स को हुआ नुकसान  

गुजरात टाइटंस की टीम को हराकर राजस्थान रॉयल्स की टीम अब पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है. वहीं इस हार के बाद गुजरात की टीम 7वें स्थान पर पहुंच गई है. वहीं दोपहर के मुकाबले में जीत दर्ज करने वाले दिल्ली कैपिटल्स की टीम राजस्थान के जीतने के बाद दूसरे नंबर पर नजर आ रही है. वहीं मुंबई इंडियंस की टीम अब छठे पोजीशन पर नजर आ रही है. वहीं सुबह टॉप पर नजर आ रही पंजाब किंग्स की टीम अब तीसरे स्थान पर नजर आ रही है.  

आरसीबी की टीम चौथे स्थान पर नजर आ रही है. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 5वें नंबर पर पहुंच गई है. टेबल में आखिरी पायदान पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम नजर आ रही है. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 9वें नंबर पर नजर आ रही है. वहीं 8वें स्थान पर लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम बनी हुई है. रविवार को भी 2 मैच होने हैं, उसके बाद टेबल और बदलने वाला है. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: सनराइजर्स हैदराबाद को लगा तगड़ा झटका, अचानक अपने वतन लौटा ये विदेशी खिलाड़ी

यहां पर देखें GT vs RR मैच के बाद पॉइंट्स टेबल का हाल

स्थानटीममैच (P)जीत (W)हार (L)परिणाम नहीं (NR)अंक (PTS)नेट रन रेट (NRR)
1RR22004+2.233
2DC22004+1.170
3PBKS22004+0.637
4RCB11002+2.907
5SRH21102+0.469
6MI21102-0.206
7GT20200-0.424
8LSG10100-1.397
9KKR20200-1.964
10CSK20200-2.562

ये भी पढ़ें: GT vs RR: राशिद खान की इस बड़ी गलती के कारण लगातार दूसरा मैच हारी गुजरात, रवि बिश्नोई बने राजस्थान के हीरो

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola