PBKS vs DC: पंजाब को हराकर दिल्ली कैपिटल्स ने बदल दिया पॉइंट्स टेबल का खेल, CSK को हुआ फायदा 

PBKS vs DC: आईपीएल 2026 के अब आखिरी चरण की शुरुआत हो गई है. जिसके कारण ही अब हर मुकाबले के बाद पॉइंट्स टेबल का समीकरण भी पूरी तरह से बदल रहा है. पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मुकाबले के बाद भी अब टेबल में बड़ा फेरबदल हुआ है.

IPL 2026 Points Table

IPL 2026 Points Table

PBKS vs DC: पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2026 का 55वां मुकाबला हुआ. जहां पर पंजाब किंग्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करके 210 रन बनाए. जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 19वें ओवर में 3 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया. इस मुकाबले में जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपनी उम्मीदें जिंदा रखी है. इसके अलावा दिल्ली ने पंजाब को हराकर चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की भी बड़ी मदद कर दी है. फिलहाल 8 टीमें प्लेऑफ की रेस में जिंदा हैं. 

विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब को हराकर किया खेल  

इस मुकाबले में जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम 12 मैचों में 10 अंकों तक पहुंच गई है. जिसके कारण ही टीम की प्लेऑफ में जाने की उम्मीदें जिंदा है. वहीं इस मुकाबले में हार के बाद पंजाब किंग्स की राह बहुत ही मुश्किल हो गई है. पंजाब की टीम हालांकि उसके बाद भी चौथे नंबर पर टेबल में नजर आ रही है. पंजाब के हारने से टॉप में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है और आरसीबी की बादशाहत भी बरकरार नजर आ रही है. चेन्नई सुपर किंग्स 5वें नंबर पर तो वहीं राजस्थान रॉयल्स की छठे पायदान पर नजर आ रही है. पंजाब की जीत से इन दोनों टीमों का रास्ता और मुश्किल हो जाता. हालांकि पंजाब की हार के कारण दोनों के पास भी अच्छा मौका है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: RCB vs MI: जीत के बाद शर्मनाक हरकत करने वाले टिम डेविड को BCCI ने दी सजा

यहां पर देखें PBKS vs DC मैच के बाद पॉइंट्स टेबल

रैंकटीम का नाममैचजीतहारटाई/नो रिजल्टअंकनेट रन रेट
1रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु1174014+1.103
2 सनराइजर्स हैदराबाद1174014+0.737
3 गुजरात टाइटन्स1174014+0.228
4 पंजाब किंग्स1164113+0.428
5 चेन्नई सुपर किंग्स1165012+0.185
6 राजस्थान रॉयल्स1165012+0.082
7 दिल्ली कैपिटल्स1257010-0.993
8कोलकाता नाइट राइडर्स104519-0.169
9 मुंबई इंडियंस (E)113806-0.585
10लखनऊ सुपर जायंट्स (E)113806-0.907

ये भी पढ़ें: PBKS vs DC: अंपायर ने मैच बीच में रुकवा कर क्यों की प्रियांश आर्या के बैट की जांच? बदलना पड़ा बल्ला

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ