---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

ये खिलाड़ी पूरे इंटरनेशनल करियर में नहीं लगा पाया एक भी शतक, सहवाग-सचिन जैसे दिग्गजों के साथ खेल चुका है मैच

No Century in International Career: टीम इंडिया के लिए खेलने वाला एक खिलाड़ी ऐसा भी है जिसने अपने पूरे इंटरनेशनल करियर में एक भी शतक नहीं लगाया है. ये खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के साथ भी खेल चुका है. कौन है ये आइए आपको भी बताते हैं.

---विज्ञापन---

No Century in International Career: टीम इंडिया में एक खिलाड़ी ऐसा भी है जो कि अपने पूरे इंटरनेशनल करियर में एक भी शतक नहीं लगा पाया है. इस खिलाड़ी ने अपने करियर में बड़े-बड़े खिलाड़ियों के साथ मैच खेले हैं. एक समय पर इस खिलाड़ी ने वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गज ओपनर के साथ पारी की शुरुआत की थी. इस बात को जानने के बाद हर किसी के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि ये बल्लेबाज कौन है. 

इंटरनेशनल करियर में एक भी शतक नहीं

टीम इंडिया के लिए खेल चुका ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि आकाश चोपड़ा हैं. आकाश चोपड़ा का फर्स्ट क्लास में रिकॉर्ड बेहद ही शानदार रहा है. इसी के आधार पर उन्हें टीम इंडिया में खेलने का मौका मिला था लेकिन वो इंटरनेशनल क्रिकेट में ज्यादा समय तक टिक नहीं पाए. उन्होंने टीम इंडिया के लिए 10 मैच खेले थे, जिसकी 19 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए उनके बल्ले से महज 437 रन ही निकले. इस दौरान उन्होंने 2 बार अर्धशतक तो जड़ा लेकिन एक भी शतक नहीं लगा पाए. खराब प्रदर्शन के चलते उनकी टीम इंडिया से छुट्टी हो गई.

---विज्ञापन---

 कमेंट्री में बनाया शानदार करियर

आकाश चोपड़ा टीम इंडिया के खेलते हुए अपना करियर भले ही नहीं बना पाए हों लेकिन उन्होंने कमेंट्री में अपना करियर जरूर बनाया है. आज की तारीख में वो सफल कमेंटेटर की गिनती में आते हैं. आईपीएल के सभी मैचों में पैनल का हिस्सा रहते हैं और मैच के दौरान कमेंट्री भी करते हैं. 

उन्होंने फर्स्ट क्लास के करियर में दिल्ली की तरफ से 162 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उनके बल्ले से जमकर रन बरसे हैं. उन्होंने इस दौरान खेली 266 पारियों में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 10, 839 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 45.35 की औसत से रन बनाए हैं. इंटरनेशनल करियर में तो वो एक भी शतक नहीं लगा पाए हैं लेकिन फर्स्ट क्लास में उनके नाम 29 शतक और 35 अर्धशतक हैं. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़िए- क्रिकेट इतिहास का अजूबा रिकॉर्ड, बिना कोई बाउंड्री लगाए ये 3 खिलाड़ी जड़ चुके हैं शतक

First published on: May 11, 2026 10:49 PM

End of Article

About the Author

Nikhil

निखिल शुक्ला News24Sports में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. Chetna Manch (Youtube Channel), Jagran New Media, और Cricket Addictor से होते हुए इस बार News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More

Nikhil

निखिल शुक्ला News24Sports में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. Chetna Manch (Youtube Channel), Jagran New Media, और Cricket Addictor से होते हुए इस बार News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola