IPL 2026: मैच के दौरान फोन चलाने के मामले में वैभव सूर्यवंशी को भी लगेगी फटकार? टीम मैनेजर की गलती पड़ेगी भारी

IPL 2026: आईपीएल में एक मैच के दौरान फोन चलाने का मामला सामने आया है. राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर का डग आउट में बैठकर फोन चलाने का वीडियो सामने आया है. उनके बगल में वैभव सूर्यवंशी भी नजर आ रहे हैं. ऐसे में इसका क्या असर पड़ेगा आइए जानते हैं.

jacket (61)
1 / 6

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स की टीम इस आईपीएल सीजन में कमाल की फॉर्म में नजर आ रही है. टीम ने अब तक खेले 4 मैचों में जीत हासिल करते हुए पॉइंट्स टेबल में टॉप पर जगह बनाई है. इसी बीच गुवाहाटी में खेले गए आखिरी मुकाबले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें राजस्थान के टीम मैनेजर रोमी भ‍िंडर फोन चलाते हुए नजर आ रहे हैं. उनके साथ वैभव सूर्यवंशी भी बैठे हुए नजर आ रहे हैं. ऐसे में सवाल ये है कि क्या उनके ऊपर भी कार्रवाई होगी.

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

क्या है पूरा मामला?2 / 6

रोमी भिंडर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो फोन चलाते हुए दिख रहे हैं. उनके बगल में युवा सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी भी बैठे हैं और वो भी फोन में झांक रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद से सवाल खड़े हो रहे हैं. 

विज्ञापन

क्या कहता है नियम?

क्या कहता है नियम?3 / 6

बीसीसीआई के नियमों के अनुसार भिंडर 'खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों के लिए न्यूनतम मानक' (PMOA) का उल्लंघन किया है. प्रोटोकॉल में साफ लिखा है कि PMOA में मोबाइल फोन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक संचार उपकरणों का इस्तेमाल करने की परमिशन नहीं है.

वैभव पर भी गिरेगी गाज?

वैभव पर भी गिरेगी गाज?4 / 6

इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही लोगों के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या इस मामले में वैभव सूर्यवंशी पर भी कार्रवाई होगी. फिलहाल, ऐसी कोई बात सामने नहीं आ रही है क्योंकि वो फोन का इस्तेमाल नहीं कर रहे थे और सिर्फ बगल में ही बैठे हैं.

विज्ञापन

वैभव ने मैच में खेली थी तूफानी पारी

वैभव ने मैच में खेली थी तूफानी पारी5 / 6

वैभव सूर्यवंशी ने इस मैच में तूफानी पारी खेली थी. उन्होंने अकेले दम पर शुरुआती ओवरों में ही मैच को पलट कर रख दिया था. 15 गेंदों में उन्होंने आरसीबी के गेंदबाजों की धुनाई करते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था.

वैभव के पास है ऑरेंज कैप

वैभव के पास है ऑरेंज कैप6 / 6

वैभव सूर्यवंशी ने अभी तक इस टूर्नामेंट में कमाल का प्रदर्शन किया है. अब तक खेले 4 मैचों में 266 के स्ट्राइक रेट और 50 की औसत से 200 रन बना चुके हैं. फिलहाल तो गेंदबाज उनके सामने गेंदबाजी करने से खौफ खा रहे हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन