हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PBKS vs RCB: थलापति विजय के स्टाइल में वेंकटेश अय्यर ने किया सेलिब्रेट, वायरल हुआ वीडियो

PBKS vs RCB: आईपीएल 2026 में एक और रोमांचक मुकाबला देखने को मिला. जहां पर पंजाब किंग्स की टीम एक बार फिर से बुरी तरह फेल हो गई. इस मुकाबले में आरसीबी की टीम बिना रजत पाटीदार के भी जीत गई. मैच में उनकी जगह बैटिंग करने आए वेंकटेश अय्यर ने उनकी कमी भी नहीं खेलने दी.

विज्ञापन
Venkatesh iyer thalapathy vijay style celebration

PBKS vs RCB: पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच धर्मशाला में बहुत ही रोमांचक मुकाबला हुआ. जहां पर एक बार फिर से आरसीबी की टीम विजयी रही. इस मुकाबले में बेंगलुरु की टीम ने 20 ओवरों में 222 रन बनाए, तो वहीं पंजाब किंग्स की टीम सिर्फ 199 रन ही बना सकी. आरसीबी की टीम 23 रनों से जीत दर्ज करने के बाद सीधे प्लेऑफ में पहुंच गई है. इस मुकाबले में अर्धशतक जड़ने के बाद आरसीबी के स्टार वेंकटेश अय्यर ने तमिलनाडु के सीएम थलापति विजय के स्टाइल में सेलिब्रेट किया. 

थलापति विजय के स्टाइल में वेंकटेश अय्यर ने किया सेलिब्रेट 

पंजाब किंग्स के खिलाफ आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार इंजरी के कारण नहीं खेले. जिसके कारण ही नंबर 4 पर वेंकटेश अय्यर को खेलने का मौका मिला. जिसका फायदा उठाते हुए अय्यर ने 40 गेंदों में नाबाद 73 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के जड़े. जिसके कारण ही आरसीबी की टीम ने 222 रन बनाए. अर्धशतक बनाने के बाद वेंकटेश अय्यर ने तमिलनाडु के सीएम थलापति विजय के स्टाइल में सेलिब्रेट किया. थलापति विजय अपनी फिल्मों में कई बार दोनों हाथों के क्रॉस के साइन उठाते थे. उसी स्टाइल में अय्यर ने सेलिब्रेट किया. अपने इंटरव्यू के दौरान भी कई बार वेंकटेश ने कहा है कि वो तमिल फिल्मों को पसंद करते हैं. ऐसे में उन्होंने अपने स्टाइल में विजय की सफलता को सेलिब्रेट किया है. 

ये भी पढ़ें: रनों की सुनामी वाला सीजन बना IPL 2026, टूट गए 18 सालों के सभी रिकॉर्ड

विज्ञापन

आरसीबी को मिली शानदार जीत 

इस मुकाबले में आरसीबी की टीम ने टॉस हारने के बाद 20 ओवरों में 4 विकेट गंवाकर 222 रन बनाए. जिसमें वेंकटेश अय्यर के अलावा विराट कोहली ने 37 गेंदों में 58 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं देवदत्त पडिक्कल ने भी 45 रनों की पारी खेली. जवाब में पंजाब किंग्स की टीम सिर्फ 199 रन ही बना सकी. पंजाब के लिए शशांक सिंह ने 27 गेंदों में 56 रनों की शानदार पारी खेली. हालांकि उसके बाद भी उन्हें 23 रनों से हार मिली. पंजाब किंग्स की टीम फिलहाल बहुत ही मुश्किल में आ गई है. वहीं आरसीबी की टीम इस सीजन में प्लेऑफ तक पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है.

ये भी पढ़ें: PBKS vs RCB: पंजाब को हराकर आरसीबी ने की प्लेऑफ में सीधी एंट्री, लगातार छठा मैच हारी अय्यर की टीम

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola