PBKS vs MI Live Streaming: आईपीएल 2026 में आज पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा. ये मुकाबला धर्मशाला के बेहद खूबसूरत मैदान पर खेला जाएगा. पंजाब की टीम इस मैच में लगातार 4 हार के बाद उतर रही है तो वहीं दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. ऐसे में मुंबई इस मैच में पंजाब का खेल खराब करने के इरादे से उतरेगी. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब इस मैच में हर हाल में जीत हासिल कर प्लेऑफ की तरफ मजबूत कदम उठाना चाहेगी. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच को आप लाइव कब और कहां देख पाएंगे.
PBKS vs MI हेड टू हेड रिकॉर्ड
पंजाब किंग्स और मुंबई के बीच जब भी मुकाबला होता है कांटे की टक्कर देखने को मिलती है. अब तक आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमों के बीच 35 मुकाबले खेले गए हैं. इसमें से 17 मैचों में मुंबई इंडियंस ने बाजी मारी है तो वहीं 18 बार पंजाब भी जीत हासिल कर चुकी है. धर्मशाला के मैदान पर दोनों टीमों के बीच एक ही बार साल 2013 में मुकाबला खेला गया है जिसमें पंजाब की टीम बाजी मारी थी. पिछले 5 मैचों में से 4 बार पंजाब किंग्स की टीम ने मुंबई को हार का स्वाद चखाया है.
PBKS vs MI: कब और कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?
आईपीएल के सभी मैचों के लाइव स्ट्रीमिंग के राइट्स स्टार नेटवर्क के पास हैं. ऐसे में टीवी पर इसको देखने के लिए स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर जाना होगा. इसी के साथ अगर फैंस ओटटी पर इसका लुत्फ उठाना चाहते हैं तो उसके लिए जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन लेना होगा. मैच की शुरुआत 7 बजकर 30 मिनट पर होगी. इससे आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे.
PBKS vs MI: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
पंजाब किंग्स- प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट/लॉकी फर्ग्यूसन, यश ठाकुर, अर्शदीप सिंह
मुंबई इंडियंस- रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज अंगद बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, एएम ग़ज़नफ़र, जसप्रित बुमराह
ये भी पढ़िए- BAN vs PAK: शाहीन अफरीदी ने की बॉल टेम्परिंग? बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच के वीडियो ने मचाई सनसनी
संबंधित खबरें
कितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
19 mins agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
53 mins agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
1 hr agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
1 hr agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
2 hrs agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
3 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
3 hrs agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
4 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines