PBKS vs GT: IPL 2026 का चौथा मैच पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच होगा. दोनों टीमें 31 मार्च यानी आज न्यू चंडीगढ़ में आमने-सामने आने वाली हैं. पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर और गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर नजर होगी. दोनों न सिर्फ अपनी टीम को IPL 2026 के पहले मैच में जीत दिलाना चाहेंगे, बल्कि अच्छा प्रदर्शन करके भारत की टी20 टीम में वापसी की दावेदारी भी ठोकना चाहेंगे.
PBKS vs GT मैच कहां होगा?
पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में मैच खेला जाएगा. पंजाब किंग्स अपने घर में टूर्नामेंट की शुरुआत करती नजर आएगी. शाम 7:30 बजे से यह मैच शुरू हो जाएगा. दोनों ही कप्तान 7 बजे टॉस के लिए मैदान पर आएंगे.
PBKS vs GT, पिच रिपोर्ट
न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच संतुलित रहती है. इस पिच पर बल्लेबाजों के साथ गेंदबाजों को भी मदद मिलती है. न्यू चंडीगढ़ की पिच पर 180-190 रन एक पार स्कोर माना जाएगा. दूसरी पारी में ड्यू का अहम किरदार होगा.
पीबीकेएस vs जीटी, मौसम का हाल
न्यू चंडीगढ़ में बारिश की कोई संभावना नहीं है. फैंस 40 ओवरों का पूरा खेल देख सकते हैं. मौसम लगभग 28 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. हालांकि, ड्यू के कारण मैच की परिस्थिति बदल सकती है.
ये भी पढ़ें:- PSL 2026: पाकिस्तानी कप्तान शाहीन अफरीदी को मिली कड़ी सजा, PCB ने इस कारण लगाया लाखों का जुर्माना
PBKS vs GT, पूरा स्क्वाड
पंजाब किंग्स का पूरा स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, विष्णु विनोद, हरनूर पन्नू, पायला अविनाश, प्रभसिमरन सिंह, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, हरप्रीत बरार, मार्को यानसेन, अजमतुल्लाह उमरजई, प्रियांश आर्या, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, मिच ओवेन, कूपर कोनॉली, बेन ड्वारशुइस, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विशाल विजयकुमार, यश ठाकुर, जेवियर बार्टलेट, प्रवीण दुबे और विशाल निशाद.
गुजरात टाइटंस का पूरा स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, टॉम बैंटन, ग्लेन फिलिप्स, निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, राशिद खान, मोहम्मद अरशद खान, साई किशोर, जयंत यादव, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर सिंह बरार, ईशांत शर्मा, अशोक शर्मा, ल्यूक वुड, कुलवंत हेजरोलिया.
ये भी पढ़ें:- IPL 2026: जडेजा की ‘घर वापसी’ ने उड़ाई CSK की नींद! 17 साल बाद राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने पर तोड़ी चुप्पी
संबंधित खबरें
रिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
38 mins agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
45 mins agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
1 hr agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
2 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
2 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
3 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
3 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines