हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

RCB vs SRH: चिन्नास्वामी स्टेडियम में क्या पार होगा 300 रनों का आंकड़ा? जानें कैसा होगा पिच का मिजाज

RCB vs SRH: आईपीएल 2026 का ओपनिंग मुकाबला आज एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु में खेला जाएगा. जहां पर मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने सनराइजर्स हैदराबाद टीम की चुनौती है. इस मुकाबले में दोनों ही टीमों के बल्लेबाजों के बीच अच्छी टक्कर देखने को मिलेगी.

विज्ञापन
RCB vs SRH IPL 2026

RCB vs SRH: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु में आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कड़ी टक्कर होने वाली है. दोनों ही टीमें आईपीएल 2026 के ओपनिंग मैच में जीत दर्ज करके शानदार शुरुआत करना चाहेंगी. इससे पहले मुकाबले से ही उनकी टीम का आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा. हालांकि दोनों ही टीमों की गेंदबाजी में बहुत ज्यादा दम नहीं नजर आ रहा है. ऐसे में जो टीम सबसे अच्छी बल्लेबाजी करेगी, उसे ही जीत मिलने वाली है. ऐसे में फैंस इस मुकाबले में 300 रनों का आंकड़ा पार होते देखना चाहेंगे.  

चिन्नास्वामी स्टेडियम में क्या आज बनेंगे 300 रन?   

आईपीएल 2026 का ओपनिंग मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाने वाला है. इस पिच पर बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिलता है. ग्राउंड छोटा होने के कारण छक्के भी बहुत ज्यादा लगते हैं. ऐसे में इस मैदान पर बड़ा स्कोर देखने को मिलने वाला है. दोनों ही टीमों के पास पावर हिटर बल्लेबाज हैं. ऐसे में इस मुकाबले में 300 रनों का इंतजार खत्म हो सकता है. हैदराबाद के टॉप 3 में ट्रेविड हेड, अभिषेक शर्मा और  ईशान किशन नजर आ रहे हैं. वहीं आरसीबी के टॉप 3 में फिल साल्ट, विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल नजर आ सकते हैं. ये सभी खिलाड़ी पहली ही गेंद से बड़ा शॉट खेलने के लिए जाते हैं. 

SRH और RCB का स्क्वाड 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: विराट कोहली, फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, मंगेश यादव, विहान मल्होत्रा, विक्की ओस्टवाल, अभिनंदन सिंह, जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, स्वप्निल सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IPL 2026 के प्लेऑफ में जगह बनाएंगी ये 4 टीमें, क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

सनराइजर्स हैदराबाद टीम: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, हर्ष दुबे, ईशान मलिंगा, शिवम मावी, स्मरण रविचंद्रन, जीशान अंसारी, सलिल अरोड़ा, कामिंदु मेंडिस, ब्रायडन कार्स, डेविड पायने, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, क्रेन्स फुलेट्रा, अमित कुमार, ओंकार तरमाले, शिवांग कुमार.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पिछले साल किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं दिया भाव, अब IPL 2026 में कमबैक को तैयार है ये मैच विनर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola