हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026: इन 2 टीमों के बीच होगा पहला मुकाबला! BCCI कर रहा धमाकेदार मैच की तैयारी

IPL 2026: आईपीएल की शुरुआत से पहले एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. बीसीसीआई इस बार टूर्नामेंट के आगाज की धमाकेदार तैयारी कर रही है. ऐसे में ये जानकारी सामने आ रही है कि इस बार आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच पहला मैच नहीं खेला जाएगा. ये मैच किन टीमों के बीच होगा आइए जानते हैं.

विज्ञापन

IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. इस बात की पुष्टि हो भी चुकी है लेकिन अभी तक बीसीसीआई की तरफ से शेड्यूल का ऐलान नहीं किया गया है. इस बार 5 राज्यों में चुनाव के चलते शेड्यूल का ऐलान 2 चरणों में किया जाएगा. हाल ही में सामने आई जानकारी के अनुसार बीसीसीआई की तरफ से पहले 20 मैचों के शेड्यूल का ऐलान 12 मार्च को किया जाएगा. क्रिकबज के हवाले से सामने आ रहे ताजा अपडेट के अनुसार इस बार टूर्नामेंट का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन और रनर अप के बीच नहीं खेला जाएगा. ऐसे में किन टीमों के बीच पहला मैच होगा और किस स्टेडियम में होगा आइए जानते हैं. 

चैंपियन टीमों के बीच होगा पहला मुकाबला

क्रिकबज के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला 28 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी के बीच खेला जाएगा. ये मैच बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. आमतौर पर नियम के अनुसार नए सीजन का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन और रनर अप टीम के बीच होता लेकिन इस बार ऐसा होता नहीं दिख रहा है. पंजाब किंग्स की टीम अपना पहला मैच 29 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुल्लांपुर में खेलते हुए नजर आ सकती है. 

IPL 2026 से पहले कप्तानों की मीटिंग कब होगी?

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई की तरफ से सभी फ्रेंचाइजी को जानकारी दे दी गई है कि कप्तान और कोच की एनुअल मीटिंग 25 मार्च को मुंबई में होने वाली है. एक मीटिंग का एजेंडा बोर्ड की तरफ से अभी बताया नहीं गया है. टूर्नामेंट में होने वाले बदलावों के लोकर इस मीटिंग में चर्चा की जाएगी. इसी के साथ फ्रेंचाइजी को ये भी बता दिया गया है कि 15 मार्च को नई दिल्ली में सभी कप्तानों का फोटोशूट होगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- BAN vs PAK: ODI मैच में नई टीम के साथ उतरेगा पाकिस्तान, 3 खिलाड़ियों का होगा डेब्यू, कप्तान का बड़ा बयान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola