BAN vs PAK: ODI मैच में नई टीम के साथ उतरेगा पाकिस्तान, 3 खिलाड़ियों का होगा डेब्यू, कप्तान का बड़ा बयान

BAN vs PAK: पाकिस्तान की टीम टी20 विश्व कप में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद अब अपनी पहली सीरीज खेलने के लिए तैयार है. टीम बांग्लादेश के खिलाफ 11 मार्च को मैदान पर उतरेगी. पहले मैच में टीम के ये 3 खिलाड़ी डेब्यू करने के लिए उतरेंगे.

jacket (41)
1 / 6

 

BAN vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान की टीम अपनी पहली सीरीज खेलने के लिए तैयार है. 11 मार्च से पाकिस्तान बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत करने जा रही है. 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला मीरपुर के मैदान पर खेला जाएगा. इस सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम में कई बड़े बदलाव किए गए हैं. स्क्वॉड में 6 खिलाड़ियों को पहली बार मौका मिला है. मैच से पहले हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन अफरीदी ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि पहले मैच में 3 खिलाड़ी डेब्यू करते दिखेंगे.

विज्ञापन

इन 3 खिलाड़ियों का डेब्यू होना तय

इन 3 खिलाड़ियों का डेब्यू होना तय2 / 6

पाकिस्तान के लिए टी20 विश्व कप 2026 में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले साहिबजादा फरहान वनडे में अपना डेब्यू करते हुए दिखेंगे. शाहीन अफरीदी के अनुसार उनके साथ ओपनिंग की जिम्मेदारी सदाकत के हाथों में होगी. इसके बाद तीसरे नंबर पर शमील हुसैन बल्लेबाजी करने के लिए उतरेंगे. 

विज्ञापन

पाकिस्तान में बदलाव का दौर

पाकिस्तान में बदलाव का दौर3 / 6

पाकिस्तान क्रिकेट में ये बदलाव का दौर चल रहा है. साहिबजादा ने टी20 विश्व कप में 383 रन बनाए और वनडे टीम में भी अपनी जगह बनाई तो वहीं शमील भी घरेलू क्रिकेट में लगातार रनों का अंबार लगाते हुए आ रहे हैं.

बाबर आजम सीरीज से हैं बाहर

बाबर आजम सीरीज से हैं बाहर4 / 6

पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी बाबर आजम को इस सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है. टी20 विश्व कप में उनका प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा था. बीते कुछ समय से वो लगातार बल्ले से रन नहीं बना पा रहे हैं, जिसके चलते सवालों के घेरे में हैं. 

विज्ञापन

3 मैचों की होगी वनडे सीरीज

3 मैचों की होगी वनडे सीरीज5 / 6

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच की ये सीरीज 3 मैचों की होगी. सीरीज के सभी मुकाबले बांग्लादेश के मीरपुर में खेले जाएंगे. पहला मैच 11 मार्च को खेला जाएगा तो वहीं 13 को दूसरा और 15 मार्च को तीसरा मैच खेला जाएगा.

शाहीन अफरीदी पर बड़ी जिम्मेदारी

शाहीन अफरीदी पर बड़ी जिम्मेदारी6 / 6

पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी पर भी इस सीरीज में कप्तानी की बड़ी जिम्मेदारी होगी. इससे पहले मोहम्मद रिजवान के पास टीम की कमान थी लेकिन अब वो टीम का हिस्सा तक नहीं हैं. पाकिस्तान सुपर लीग में वो टीम की कप्तानी कर चुके हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन