IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपनी फॉर्म में लौट आई है. टीम ने इस सीजन लगातार दूसरे मैच में जीत दर्ज कर ली है. ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए केकेआर को पटखनी दी है. इसी के साथ टीम ने 4 अंकों के साथ अपनी स्थिति में काफी सुधार किया है. इस मैच में टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज नूर अहमद ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया. इससे पहले नूर का फॉर्म सही नजर नहीं आ रहा था. इस मैच में उनकी फॉर्म में वापसी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. इसका खुलासा चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजी कोच ने किया है.
धोनी की सलाह ने लौटा फॉर्म
चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी एमएस धोनी ने अब तक इस सीजन चोट के चलते एक मैच भी नहीं खेल पाए हैं. उनकी वापसी में कितना समय लगेगा ये कह पाना मुश्किल है. उन्होंने मैदान के बाहर रहते हुए भी अपना जादू दिखाया है. इस बात का खुलासा सीएसके के गेंदबाजी कोच श्रीराम ने किया है. उन्होंने कहा, “मेरे हिसाब से विकेट काफी शानदार था. नूर ने गेंद को हवा में काफी धीमा रखा. उनकी गेंद पिच पर स्पिन कर रही थी. मैच से पहले धोनी ने उनसे बात की थी और हवा में गेंद को धीमा रखने के लिए कहा था. उनके और धोनी के बीच काफी बातचीत हुई थी. इससे नूर की लेग ब्रेक वापस आई और मेरे ख्याल से इस वजह से नूर को काफी मदद मिली.”
नूर की केकेआर के खिलाफ शानदार गेंदबाजी
कोलकाता के खिलाफ मैच में नूर अहमद ने कमाल का प्रदर्शन किया था. उन्होंने इस मैच में फेंके 4 ओवरों में घातक गेंदबाजी करते हुए महज 21 रन खर्च किए और 3 विकेट अपने नाम किए. केकेआर के मध्यक्रम को उन्होंने पूरी तरह से ध्वस्त करने का काम किया. चेन्नई के लिए नूर ने पिछले सीजन कमाल की गेंदबाजी करते हुए 24 विकेट चटकाए थे तो वहीं इस सीजन भी वो 5 विकेट चटका चुके थे. आईपीएल में अब तक वो 2 सीजन खेलते हुए 42 मैचों में 52 विकेट अपने नाम कर चुके हैं.
ये भी पढ़िए- NADA RTP 2026: अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल को देना होगा डोप टेस्ट, टेस्टिंग पूल में किए गए शामिल
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
35 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines