NADA RTP 2026: अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल को देना होगा डोप टेस्ट, टेस्टिंग पूल में किए गए शामिल

NADA RTP 2026: टीम इंडिया के 2 स्टार खिलाड़ियों को नाडा की लिस्ट में शामिल कर लिया गया है. अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल को अब नाडा को अपनी लोकेशन की जानकारी देनी होगी तो वहीं डोप टेस्ट के लिए भी तैयार रहना होगा. भारत के 14 क्रिकेटर को इस लिस्ट में रखा गया है. पढ़िए पूरी खबर

jacket (17)

NADA RTP 2026: टीम इंडिया के स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ऑलराउंडर अक्षर पटेल को नाडा की लिस्ट में शामिल किया गया है. इसके तहत अब दोनों खिलाड़ियों को नाडा को अपनी लोकेशन शेयर करनी होगी और अगर ये दोनों 3 बार से ज्यादा ऐसा नहीं कर पाते हैं तो इसे डोपिंग नियम का उल्लंघन माना जाएगा. इसी के साथ इन दोनों को स्पेशल समय के अंदर टेस्ट के लिए उपलब्ध रहना होगा. ये दोनों इस लिस्ट में शामिल होने वाले पहले खिलाड़ी नहीं हैं. इनसे पहले भी कई खिलाड़ी नाडा की इस लिस्ट में शामिल हैं. 

विज्ञापन

लिस्ट में शामिल है इन खिलाड़ियों का नाम

अभिषेक शर्मा और ऑलराउंडर अक्षर पटेल के अलावा इस लिस्ट में पहले से कई क्रिकेटर शामिल हैं. शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल, अर्शदीप सिंह और तिलक वर्मा का नाम शामिल है. इसी के साथ महिला क्रिकेट में ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा, शेफाली वर्मा और रेणुका सिंह ठाकुर भी इस सूची में शुमार हैं. पिछले साल नाडा आरटीपी में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की संख्या 118 थी जो कि अब बढ़कर 134 हो गई है. 

विज्ञापन

लिस्ट में 22 मुक्केबाजों का नाम भी शामिल

नाडा की इस लिस्ट में अब 134 एथलेटिक्स खिलाड़ियों का नाम शामिल है, जिसमे में से 22 मुक्केबाज भी हैं. इसी के साथ तीरंदाज दीपिका कुमारी, राकेश कुमार और प्रसिद्ध पैरा-आर्चर शीतल देवी का नाम भी लिस्ट में है. स्टीपलचेजर अविनाश साबले, हर्डलर ज्योति याराजी, डेकाथलॉन में तेजस्विन शंकर और स्प्रिंटर अनिमेष कुजूर जैसे बड़े नाम भी लिस्ट का हिस्सा हैं. भारतीय हॉकी टीम से मनप्रीत सिंह, कप्तान हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास और हार्दिक सिंह के साथ-साथ महिला टीम की कप्तान सलीमा टेटे, सविता पूनिया और नवनीत कौर भी इस सूची का हिस्सा हैं. बैडमिंटन से आठ खिलाड़ियों को इसमें शामिल किया गया है जिनमें पी वी सिंधु, लक्ष्य सेन और गायत्री गोपीचंद प्रमुख हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ