IPL 2026: KKR की टीम को लगा बड़ा झटका, मथीशा पथिराना इतने दिनों तक टूर्नामेंट से हुए बाहर!
IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को टूर्नामेंट के अपने दूसरे मुकाबले से पहले बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना को लेकर टीम को लंबा इंतजार करना होगा. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि वो कब तक केकेआर के साथ जुड़ेंगे.

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को आईपीएल 2026 में अपना दूसरा मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलना है. इस मैच से पहले टीम को एक बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना लंबे समय के लिए टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनका बाहर होना कोलकाता के लिए बड़ी मुसीबत का सबब बन सकता है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि वो कितने दिनों के लिए टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.
कब केकेआर से जुड़ेंगे पथिराना?
2 / 6श्रीलंका मीडिया के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार मथीशा पथिराना को आईपीएल में आने के लिए अभी 15 दिनों का समय और लगेगा. 15-16 अप्रैल को वो फिटनेस क्लीयरेंस मैच खेलेंगे और उसमें हरी झंडी मिलने के बाद ही केकेआर का हिस्सा बन पाएंगे.
पथिराना को कहां लगी है चोट?
3 / 6श्रीलंका का ये स्टार तेज गेंदबाज टी20 विश्व कप 2026 के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में चोटिल हो गया था. उनके बाएं पैर की पिंडली (calf injury) में चोट लगी है. इसी के चलते वो अभी तक आईपीएल के शुरुआती मैचों से बाहर नजर आ रहे हैं.
पथिराना का आईपीएल प्रदर्शन
4 / 6साल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम की तरफ से मथीशा पथिराना ने डेब्यू किया था. उन्होंने टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अब तक 32 मैचों में 47 विकेट चटकाए हैं. इस बार मिनी ऑक्शन में केकेआर की टीम ने उनको 18 करोड़ के प्राइज पर खरीदा है.
गेंदबाजी ने बढ़ाई KKR की परेशानी
5 / 6केकेआर की टीम ने टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज कर दिया था. इसके बाद हर्षित राणा और आकाशदीप चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. ऐसे में अब पथिराना के लिए बढ़ता इंतजार टीम की परेशानी को लगातार बढ़ाने का काम कर रहा है. मैनेजमेंट चाहता है कि पथिराना जल्द से जल्द स्क्वॉड के साथ जुड़ें.
SRH से होगा अगला मैच
6 / 6कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को मुंबई के खिलाफ पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था. इस मैच में टीम की गेंदबाजी काफी लचर नजर आई थी और गेंदबाज 221 रन भी नहीं बचा पाए थे. टीम का अगला मुकाबला 2 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होगा.