IPL 2026: हार के बाद अब ऐसी होगी मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11! क्या रोहित शर्मा की हो पाएगी वापसी?

IPL 2026: मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन बेहद ही खराब दौर से गुजर रही है. ऐसे में टीम सनराइजर्स के खिलाफ अगले मैच में प्लेइंग 11 में कुछ बड़े बदलाव कर सकती है. सबसे मन में सवाल है कि क्या रोहित शर्मा की वापसी हो पाएगी या नहीं?

jacket (45)
1 / 7

IPL 2026: मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन खराब दौर से गुजर रही है. टीम ने अभी तक हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेले 7 मैचों में से केवल 2 मैचों में ही जीत दर्ज की है. ऐसे में 4 अंकों की मदद से टीम 9वें पायदान पर है. टीम का अगला मुकाबला वानखेड़े के मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होगा. इस मैच में मुंबई की प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव हो सकता है. आइए देखते हैं कि टीम की संभावित प्लेइंग 11 कैसी हो सकती है.

विज्ञापन

रोहित की होगी टीम में वापसी?

रोहित की होगी टीम में वापसी?2 / 7

रोहित शर्मा बीते कई मैचों से मुंबई की प्लेइंग 11 से बाहर चल रहे हैं. 12 अप्रैल को आरसीबी के खिलाफ मैच में उनको हैमस्ट्रिंग की दिक्कत हुई थी और उसके बाद से वो क्रिकेटिंग एक्शन से दूर हैं. इस मैच में भी उनके खेलने की संभावना कम ही हैं. 

विज्ञापन

कौन करेगा MI के लिए ओपनिंग?

कौन करेगा MI के लिए ओपनिंग?3 / 7

रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक और रियान रिकल्टन की जोड़ी टीम के लिए ओपनिंग करने के लिए उतरेगी. दोनों ही साउथ अफ्रीका बल्लेबाजों ने इस सीजन अच्छा खेल दिखाया है. डी कॉक इस सीजन शतक भी जड़ चुके हैं. ऐसे में ये दोनों ही टीम के लिए ओपनिंग करने के लिए उतरेंगे.

मिडिल ऑर्डर पर होगा दारोमदार

मिडिल ऑर्डर पर होगा दारोमदार4 / 7

मुंबई की टीम को पिछला मुकाबला खराब बल्लेबाजी के चलते हारना पड़ा था. ऐसे में इस मैच में मन धीर, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या पर काफी दबाव होगा. इन बल्लेबाजों को इस मैच में अपना दम दिखाना होगा. 

विज्ञापन

सैंटनर की जगह लेगा ये खिलाड़ी!

सैंटनर की जगह लेगा ये खिलाड़ी!5 / 7

मिचेल सैंटनर पिछले मैच में चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. ऐसे में उनकी जगह सनराइजर्स के खिलाफ विल जैक्स को प्लेइंग 11 में मौका दिया जा सकता है. जैक्स ने अभी तक इस सीजन टीम के लिए एक भी मुकाबला नहीं खेला है. 

कौन बनेगा इम्पैक्ट खिलाड़ी?

कौन बनेगा इम्पैक्ट खिलाड़ी?6 / 7

टीम की गेंदबाजी अगर बाद में आती है तो अश्विनी कुमार को इम्पैक्ट खिलाड़ी के तौर पर मैदान में उतारा जा सकता है. ऐसे में टीम में 12वें खिलाड़ी के रूप में मैच का हिस्सा बन सकते हैं. उन्होंने इस सीजन शानदार गेंदबाजी करते हुए प्रभावित किया है. 

विज्ञापन

MI की संभावित प्लेइंग 11

MI की संभावित प्लेइंग 117 / 7

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रियान रिकेल्टन, नमन धीर, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, कृष भारत, विल जैक, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन