IPL 2026 के बीच CSK के स्क्वॉड में हुआ बड़ा बदलाव, फ्रेंचाइजी ने RR के इस पूर्व खिलाड़ी को टीम में किया शामिल

Khaleel Ahmed Replacement: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने आईपीएल 2026 के बीच में ही टीम में बड़ा बदलाव करते हुए एक स्टार तेज गेंदबाज को मौका दिया है. इस खिलाड़ी को खलील अहमद के इंजरी रिप्लेसमेंट के तौर पर स्क्वॉड में शामिल किया गया है. ये खिलाड़ी साल 2021 में RR के लिए आईपीएल में डेब्यू कर चुका है.

jacket (1) (36)

Khaleel Ahmed Replacement: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस सीजन खिलाड़ियों की चोट से काफी परेशान नजर आ रही है. टीम के कई खिलाड़ी चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. बीते दिनों खलील अहमद को भी हैमस्ट्रिंग के चलते टूर्नामेंट बीच में ही छोड़ना पड़ा. अब फ्रेंचाइजी की तरफ से टूर्नामेंट के अहम मोड़ पर उनके इंजरी रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया गया है. ये स्टार तेज गेंदबाज 2 सीजन राजस्थान रॉयल्स के लिए भी खेल चुका है. आइए आपको भी बताते हैं कौन है ये खिलाड़ी और इसके आंकड़े कैसे हैं. 

विज्ञापन

खलील का रिप्लेसमेंट बना ये खिलाड़ी

चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से तेज गेंदबाज कुलदीप यादव को खलील अहमद के रिप्लेसमेंट के तौर पर स्क्वॉड में शामिल किया है. कुलदीप ने साल 2021 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए आईपीएल में अपना डेब्यू किया था. उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए 3 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 2 विकेट चटकाए थे. सीएसके ने उनको 30 लाख के प्राइस पर टीम में शामिल किया है. कुलदीप घरेलू क्रिकेट में दिल्ली के लिए खेलते हैं. उन्होंने अब तक 3 फर्स्ट क्लास मुकाबले खेले हैं जिसमें उनके नाम 5 विकेट दर्ज हैं. 

विज्ञापन

प्लेऑफ में जगह बना पाएगी चेन्नई?

ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए इस सीजन की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी. टीम ने पहले 3 मैचों में हार के बाद कमाल की वापसी की और अब प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है. टीम ने अब तक खेले 11 मैचों में से 6 में जीत हासिल की है और 5 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. इसी के साथ टीम 12 अंकों के साथ पांचवें पायदान पर बनी हुई है. टीम के अभी भी 3 मुकाबले बाकी हैं जिसमें जीत हासिल कर फ्रेंचाइजी प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर सकती है

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ