RR vs DC: दिल्ली की टीम में होगी इस धाकड़ खिलाड़ी की एंट्री! बदल सकती है प्लेइंग 11

RR vs DC: आईपीएल 2026 का 43वां मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाने वाला हैं. जहां पर राजस्थान रॉयल्स के सामने दिल्ली कैपिटल्स टीम की चुनौती रहने वाली है. इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 के साथ उतरना चाहेगी.

Delhi Capitals
1 / 6
Delhi Capitals

RR vs DC: दिल्ली कैपिटल्स की टीम लगातार हार के कारण फिलहाल बहुत ही मुश्किल में नजर आ रही है. राजस्थान के खिलाफ भी अगर दिल्ली कैपिटल्स की टीम को हार मिलती है, तो उनके लिए आगे का रास्ता बहुत ही मुश्किल हो जाएगा. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के लिए हर मुकाबला करो या मरो वाला हो जाएगा. ऐसे में दिल्ली की टीम अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 के साथ मैदान पर उतरेगी.

विज्ञापन

पृथ्वी शॉ

पृथ्वी शॉ2 / 6

साहिल पारेख को पिछले मुकाबले में मौका मिला था, लेकिन फिलहाल वो बड़े स्तर के लिए तैयार नहीं नजर आ रहे हैं. ऐसे में उनकी जगह पृथ्वी शॉ को खेलने का मौका दिया जा सकता है. शॉ फिलहाल अभी इंतजार कर रहे हैं.

विज्ञापन

मिचेल स्टार्क

मिचेल स्टार्क 3 / 6

तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क अब टीम का हिस्सा बन सकते हैं. इंजरी के कारण अब तक स्टार्क इस सीजन में एक भी मुकाबला नहीं खेले हैं. ऐसे में उनके कमबैक के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहले से ज्यादा मजबूत हो जाएगी.

आकिब नबी

आकिब नबी 4 / 6

पिछले मुकाबले में अभिषेक पोरेल को इंपैक्ट प्लेयर के रूप में बुलाया गया था. हालांकि इस मुकाबले में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर आकिब नबी को ये जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है.

विज्ञापन

समीर रिजवी

समीर रिजवी 5 / 6

शुरुआती मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद अब समीर रिजवी लगातार फेल हो रहे हैं. ऐसे में उनकी जगह भी खतरे में नजर आ रही है. ऐसे में अब अगर राजस्थान के खिलाफ भी रिजवी अच्छा नहीं करते हैं, तो उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर किया जा सकता है.

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 116 / 6

पृथ्वी शॉ, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), कुलदीप यादव, मिचेल स्टार्क, दुश्मन्था चमीरा, टी नटराजन.   इंपैक्ट प्लेयर- विप्रज निगम/ आकिब नबी

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन