MS Dhoni: IPL 2026 की शुरुआत हो गई है और चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मैच 30 मार्च को गुवाहाटी में होगा. इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स को झटका तब लगा, जब एमएस धोनी के चोटिल होने की खबर सामने आई है. 2019 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद एमएस धोनी सिर्फ IPL खेलते हैं. पूरे साल फैंस महेंद्र सिंह धोनी को मैदान पर देखने का इंतजार करते हैं लेकिन इस बार सभी का इंतजार बढ़ गया है. सभी के मन में सवाल था कि एमएस धोनी कितने मैच मिस करेंगे. अब इसे लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है.
एमएस धोनी हुए चोटिल
IPL 2026 की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने ऐलान किया कि महेंद्र सिंह धोनी को काफ स्ट्रेन (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) है. इसी कारण वो मैच खेलने के लिए फिट नहीं हैं. CSK ने यह नहीं बताया था कि धोनी कितने मैचों के लिए बाहर हैं. अब टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि एमएस धोनी अधिकतम 6 मैचों के लिए बाहर हो सकते हैं. अगर वो पहले रिकवर कर लेते हैं, तो चार मैचों के बाद भी मैदान पर लौट सकते हैं. हालांकि, धोनी को ठीक होने में कम से कम दो हफ्तों का समय लगेगा.
ये भी पढ़ें:- IPL 2026: KKR के खिलाफ नहीं खेलेंगे मुंबई इंडियंस के ये 4 खिलाड़ी! ऐसी हो सकती है पहले मैच में प्लेइंग 11
किन-किन टीमों से है CSK के शुरुआती 6 मैच?
CSK शुरुआत में लगभग सभी बड़ी टीमों से खेलती हुई नजर आएगी. नीचे CSK का शुरुआती 6 मैचों का शेड्यूल दिया गया है:
- चेन्नई सुपर किंग्स vs राजस्थान रॉयल्स (30 मार्च 2026) – गुवाहाटी
- चेन्नई सुपर किंग्स vs पंजाब किंग्स (3 अप्रैल 2026) – चेन्नई
- चेन्नई सुपर किंग्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (5 अप्रैल 2026) – बेंगलुरु
- चेन्नई सुपर किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स (11 अप्रैल 2026) – चेन्नई
- चेन्नई सुपर किंग्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स (14 अप्रैल 2026) – चेन्नई
- चेन्नई सुपर किंग्स vs सनराइजर्स हैदराबाद (18 अप्रैल 2026) – हैदराबाद
कौन करेगा विकेटकीपिंग?
एमएस धोनी की गैरमौजूदगी में संजू सैमसन विकेटकीपिंग करते हुए नजर आ सकते हैं. CSK ने ट्रेड के जरिए सैमसन को अपनी टीम में शामिल किया है. वो चेन्नई सुपर किंग्स के साथ नई शुरुआत कर रहे हैं और जब तक धोनी नहीं आते, वही विकेटकीपर के तौर पर खेल सकते हैं. CSK के पास कार्तिक शर्मा और उर्विल पटेल के रूप में दो अन्य विकेटकीपर भी मौजूद हैं.
ये भी पढ़ें:- IPL 2026 ऑक्शन में रहे अनसोल्ड, अब इस स्टार ने PSL डेब्यू में विरोधी टीम के छुड़ाए छक्के
संबंधित खबरें
गिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
6 mins agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
13 mins agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
41 mins agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
1 hr ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
1 hr agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
2 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
4 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
4 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines