IPL 2026: KKR के खिलाफ नहीं खेलेंगे मुंबई इंडियंस के ये 4 खिलाड़ी! ऐसी हो सकती है पहले मैच में प्लेइंग 11
MI Possible Playing 11 vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस का IPL 2026 में पहला मैच होने जा रहा है. मुंबई इंडिंयस के टीम कॉम्बिनेशन पर सभी की नजर है. आइए जानते हैं कि MI की प्लेइंग 11 कैसी हो सकती है.

MI Possible Playing 11 vs KKR: IPL 2026 में मुंबई इंडियंस का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होगा. 29 मार्च यानी आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 पर सभी की नजर है. विल जैक्स और मिचेल सैंटनर अभी टीम के साथ नहीं जुड़े हैं, वहीं रयान रिकेल्टन और कॉर्बिन बॉश को पहले मैच में शायद मौका नहीं मिले. खैर, आइए मुंबई इंडियंस की KKR के खिलाफ मैच में संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.
रोहित शर्मा के साथ कौन करेगा ओपनिंग?
2 / 7मुंबई इंडियंस की टीम में क्विंटन डी कॉक की वापसी हुई है. वो रोहित शर्मा के पुराने पार्टनर हैं और अब वो दोबारा MI के लिए ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं. रयान रिकेल्टन को शुरुआत में शायद ही मौका मिलेगा.
MI का मिडल ऑर्डर है दमदार
3 / 7मुंबई इंडियंस का मिडल ऑर्डर काफी शानदार है. तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव टीम का अहम हिस्सा हैं. विल जैक्स अभी टीम के साथ नहीं जुड़े हैं. ऐसे में शेरफेन रदरफोर्ड को पहले मैच में खेलने का मौका मिल सकता है.
MI के पास हैं दो तगड़े ऑलराउंडर
4 / 7मुंबई इंडियंस के पास ऑलराउंडर के रूप में हार्दिक पांड्या और नमन धीर का विकल्प है. दोनों ही बड़े-बड़े शॉट्स लगाने के लिए जाने जाते हैं. हार्दिक तेज गेंदबाजी का विकल्प प्रदान करते हैं, वहीं नमन स्पिन गेंदबाजी करते हैं.
MI का गेंदबाजी अटैक
5 / 7मिचेल सैंटनर अभी तक टीम के साथ नहीं जुड़े हैं. वो KKR के खिलाफ पहला मैच मिस कर सकते हैं. उनकी गैरमौजूदगी में अल्लाह गजनफर को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. इसके अलावा मुंबई इंडियंस ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह और दीपक चाहर की तिकड़ी के साथ उतर सकती है.
कौन होगा इम्पैक्ट प्लेयर?
6 / 7मुंबई इंडियंस के पास इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में शार्दुल ठाकुर को उपयोग करने का शानदार विकल्प है. शार्दुल को मुंबई ने ट्रेड के जरिए अपने साथ जोड़ा है और वो इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेल सकते हैं.
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11
7 / 7रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गजनफर. (इम्पैक्ट प्लेयर: शार्दुल ठाकुर)