MS Dhoni Bowling: आईपीएल 2026 में हर किसी को दिग्गज एम एस धोनी के खेलने का इंतजार है. चेन्नई सुपर किंग्स को 5 आईपीएल जिता चुके थाला ने इस सीजन एक भी मुकाबला नहीं खेला है जिसके चलते फैंस काफी हताश नजर आ रहे हैं. हर किसी के मन में एक ही सवाल चल रहा है कि आखिरी धोनी कब आईपीएल 2026 में पीली जर्सी में खेलने के लिए मैदान पर उतरेंगे. इसका जवाब तो अभी किसी के पास नहीं है लेकिन कयास जरूर लगाए जा रहे हैं. इसी बीच धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
नेट्स में गेंदबाजी कर रहे धोनी
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस सीजन हार के साथ शुरुआत करने के बाद अपनी लय में आ चुकी है. टीम की प्रैक्टिस के दौरान धोनी का गेंदबाजी करते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में धोनी फिट और काफी खुश दिख रहे हैं. गेंद हाथ में लेते हुए वो कहते हैं “हमका भी एक विकेट चाहिए..”. इसके बाद वो एक धीमी गति के गेंद फेंकते हैं और बल्ले उसे आगे से डिफेंड कर देता है. वीडियो में देखकर धोनी पूरी तरह फिट दिख रहे हैं ऐसे में जल्द ही मैदान पर उतर सकते हैं. ऐसे में उनका ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है.
धोनी को हुई थी काल्फ इंजरी
चेन्नई सुपर किंग्स के फैन धोनी को मैदान में खेलते हुए देखना चाहते थे लेकिन माही की काल्फ इंजरी ने लोगों का इंतजार बढ़ा दिया है. टूर्नामेंट की शुरुआती से ही वो चोटिल हैं और सामने आ रही जानकारी के अनुसार वो अभी भी पूरी तरह से मैच फिट नहीं हो पाए हैं. ऐसे में मैनेजमेंट रिस्क लेने के मूड में नहीं है. हर किसी को उम्मीद है कि धोनी जल्द से जल्द फिट होकर सीएसके की प्लेइंग 11 का हिस्सा बनें. उन्होंने अब तक अपने करियर में 278 मुकाबले खेले हैं और धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 5439 रन बना चुके हैं.
ये भी पढ़िए- 6,6,6,6,6,6,6,6…एक ओवर में जड़ दिए 8 छक्के, दुनिया में ये अद्भुत कारनामा करने वाला इकलौता बल्लेबाज
संबंधित खबरें
NZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 mins ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
36 mins agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
1 hr agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
2 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
2 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
3 hrs agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines