MI vs RCB: मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले जा रहे मुकाबले में फैंस को 2 दिग्गज खिलाड़ियों ने बड़ी उम्मीदें थी.आरसीबी के विराट कोहली और मुंबई के रोहित शर्मा को देखने के लिए ही ज्यादातर फैंस स्टेडियम में पहुंचे थे. हालांकि दोनों ही खिलाड़ी इस मुकाबले के दौरान इंजर्ड हो गए हैं. जिसके कारण ही दोनों ही टीमों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. दोनों ही फ्रेंचाइजी सीजन में अपना सिर्फ आज चौथा मुकाबला ही खेल रही हैं.
रोहित शर्मा और विराट कोहली को हुई इंजरी
आरसीबी की टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी थी. जहां पर सलामी बल्लेबाज के रुप में विराट कोहली ने 38 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली. जिसमें 5 चौके और 1 छक्का शामिल था. हालांकि आरसीबी की पारी खत्म होने के बाद किंग कोहली फील्डिंग करने के लिए नहीं उतरे. बाद में आरसीबी ने बताया की टखने में चोट के कारण कोहली मैदान पर नहीं आए. वहीं मुंबई इंडियंस की पारी के दौरान रोहित शर्मा सलामी बल्लेबाजी करने उतरे. वो 13 गेंदों में 19 रन बनाकर खेल रहे थे, उस समय उनके मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या सामने आई. फिजियो ने उन्हें आकर देखा, हालांकि बाद में दर्द ज्यादा होने के कारण उन्हें मैदान से ही बाहर जाना पड़ा. इन दोनों खिलाड़ियों के ही फिटनेस पर कोई अपडेट अभी तक नहीं आया है.
ये भी पढ़ें: अर्शदीप सिंह पहली बार अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ आए नजर, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
रो-को की इंजरी से फैंस को लगा झटका
अगर रोहित शर्मा और विराट कोहली इंजरी के कारण अगले कुछ मैचों के लिए बाहर हो जाते हैं, तो फैंस को बड़ा झटका लगेगा. दोनों ही दिग्गज अब वनडे और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. ऐसे में वो सिर्फ वनडे और आईपीएल खेलते हुए ही नजर आते हैं. ऐसे में अगर ये दोनों आईपीएल में भी इंजरी की वजह से कुछ मैच नहीं खेलते हैं, तो फैंस निराश होंगे. आईपीएल 2026 में अब तक इन दोनों ही बल्लेबाजों ने रन बनाए हैं. दोनों ही दिग्गज इंजरी के पहले अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे थे.
ये भी पढ़ें: 17 वर्षीय स्टार क्रिकेटर की हुई मौत, क्रिकेट जगत में शोक की लहर
संबंधित खबरें
कब और कहां खेला जाएगा IND-NZ के बीच चौथा T20I मैच? नोट कर लें शेड्यूल
53 mins agoWBBL में खेलेंगी यास्तिका भाटिया, ब्रिस्बेन हीट की जर्सी में आएंगी नजर
1 hr agoतीसरे T20I में जीत के बाद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हो सकते हैं 4 बदलाव
2 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे T20I में टूटेगा 11 साल का रिकॉर्ड
2 hrs agoआखिरी 6 गेंदों में 4 विकेट... मिचेल स्टार्क ने घातक गेंदबाजी से मचाई तबाही
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा WPL 2027 ऑक्शन? जानें LIVE स्ट्रीमिंग से जुड़ी डिटेल्स
4 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को फिर बैठना होगा बाहर, दिनेश कार्तिक ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoअभिषेक के जश्न पर ईशान ने ली चुटकी, बोले-दूसरों की मेंटल हेल्थ खराब करता है
13 hrs agoछोटी बाउंड्री और बल्लेबाजों के दबदबे पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
13 hrs agoअभिषेक-वैभव के तूफान से हैरान रह गए श्रेयस अय्यर, दिया बड़ा बयान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines