हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026: पहले दी शाबाशी फिर गले लगाकर किया मुकुल चौधरी का स्वागत, संजीव गोयनका का इमोशनल वीडियो वायरल

IPL 2026: मुकुल चौधरी की पारी देख हर कोई उछल पड़ा. कोलकाता के खिलाफ उनकी ये पारी आईपीएल के इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो चुकी है. उन्होंने प्रेशर वाले हालातों में गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए टीम को जीत दिलाई है. इस जीत के बाद टीम के मालिक संजीव गोयनका भी काफी खुश नजर आए. मुकुल के साथ का उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

IPL 2026: लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम ने गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में जीत हासिल की है. इस मैच में मुकुल चौधरी टीम के लिए जीत के हीरो बनकर सामने आए. उन्होंने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली. इस पारी के दम पर लखनऊ की टीम ने मैच की आखिरी गेंद पर रोमांचक जीत दर्ज की. टीम की इस शानदार जीत के बाद मालिक संजीव गोयनका काफी खुश नजर आए. उनका एक इमोशनल वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो मुकुल चौधरी के साथ नजर आ रहे हैं.

मुकुल चौधरी को किया इमोशनल हग

लखनऊ सुपरजाइंट्स के मालिक संजीव गोयनका अपनी टीम को सपोर्ट करना बखूबी जानते हैं. वो हर मैच के दौरान स्टैंड्स में टीम के लिए चियर करते दिखते हैं. अकसर उन्हें मैच के बाद खिलाड़ियों से बात करते हुए देखा जाता है. कोलकाता के खिलाफ मैच के हीरो रहे मुकुल चौधरी से भी उन्होंने खूब बातचीत की. जीत के बाद वो काफी खुश नजर आए और उन्होंने मुकुल को शाबाशी देते हुए गले लगाया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में दावा किया जा रहा है कि मुकुल ने उनके पैर छूने की कोशिश की लेकिन गोयनका ने उन्हें रोककर गले लगा लिया.

मुकुल चौधरी ने खेल डाली यादगार पारी

लखनऊ सुपरजाइंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच से पहले मुकुल चौधरी का नाम शायद ही कोई जानता था लेकिन इस पारी के बाद पूरे क्रिकेट जगत में उनके नाम की चर्चा है. राजस्थान से आने वाले मुकुल इस मैच उस वक्त बल्लेबाजी करने के लिए उतरे थे जब टीम को जीत के लिए 77 रनों की जरूरत थी और 5 विकेट गिर चुके थे. मुकुल ने आवेश खान के साथ मिलकर 24 गेंदों में 54 रनों की साझेदारी की जिसमें 21 गेंदों में 52 रन उनके बल्ले से आए. वैभव अरोड़ा की आखिरी 2 गेंद पर LSG को जीत के लिए 7 रनों की दरकार थी तो मुकुल ने छक्का लगाकर स्कोर बराबर किया और आखिरी गेंद पर एक रन लेकर टीम को जीत दिलाई.

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- IPL 2026: मुकुल चौधरी की धांसू बल्लेबाजी देख गदगद हुए क्रिकेट एक्सपर्ट्स, सोशल मीडिया पर दिए कमाल रिएक्शन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola