IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने पहले मुकाबले में मिली हार के बाद कमबैक कर लिया है. ऋषभ पंत की टीम ने बैक टू बैक मैचों में जीत भी दर्ज कर ली है. इस बीच फ्रेंचाइजी को उस समय बड़ा झटका लगा, जब श्रीलंकाई स्पिन ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा टूर्नामेंट से बाहर हो गए. अब फ्रेंचाइजी ने उनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है. जिसका हिंट टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट टॉम मूडी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में दिया था.
वानिंदु हसरंगा के रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
श्रीलंका ऑलराउंडर के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद अब लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने साउथ अफ्रीका के स्पिन ऑलराउंडर जॉर्ज लिंडे को अपने साथ जोड़ा है. जिसका आईपीएल ने भी अब आधिकारिक ऐलान कर दिया है. हसरंगा को लखनऊ की टीम ने मिनी ऑक्शन में 2 करोड़ रुपये खर्च करके खरीदा था. वहीं लिंडे सिर्फ 1 करोड़ रुपये में लखनऊ सुपर जायंट्स टीम का हिस्सा बने हैं. लिंडे का ये पहला आईपीएल सीजन होने वाला है. हालांकि प्लेइंग 11 में चांस के लिए उन्हें थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है. फिलहाल फ्रेंचाइजी जीत रही टीम में कुछ बड़ा बदलाव करने का रिस्क नहीं लेने वाली है. हालांकि निकोलस पूरन की खराब फॉर्म फ्रेंचाइजी के लिए चिंता का विषय बनी हुई है.
ये भी पढ़ें: CSK vs DC: कमबैक करने के लिए प्लेइंग 11 में 2 बड़े बदलाव करेगी सीएसके! स्टार खिलाड़ी की वापसी तय
टी-20 फॉर्मेट में अच्छा रहा है जॉर्ज लिंडे का रिकॉर्ड
साउथ अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर जॉर्ज लिंडे ने अब तक 3 टेस्ट, 4 वनडे और 37 टी-20i मैच खेले हैं. टी-20i में जॉर्ज ने 147.61 की स्ट्राइक रेट से 403 रन बनाए हैं. वहीं गेंद के साथ 23.82 की औसत से 35 विकेट भी झटके हैं. साउथ अफ्रीका टी-20 लीग में लिंडे एमआई टीम के लिए खेलते हुए नजर आते हैं. वहीं ओवरऑल टी-20 फॉर्मेट में जॉर्ज ने अब तक 250 मैच खेले हैं. जिसमें 136.68 की स्ट्राइक रेट से 2746 रन बनाए हैं. वहीं गेंद के साथ 26.19 की औसत से 218 विकेट हासिल किए हैं.
ये भी पढ़ें: चोटिल हर्षित राणा की IPL 2026 में वापसी कब? KKR के इस ऑलराउंडर पर आया बड़ा अपडेट
संबंधित खबरें
IND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
45 mins agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
55 mins agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
1 hr agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
2 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
2 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
3 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
4 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
5 hrs agoभारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines