हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

LSG vs RCB: करीबी मुकाबले में लखनऊ ने तोड़ा हार का सिलसिला, मिचेल मार्श और प्रिंस यादव बने जीत के हीरो

LSG vs RCB: आईपीएल 2026 का 50वां मुकाबला भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ में खेला गया. जहां पर लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की चुनौती थी. करीबी मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 9 रनों से जीत मिली.

विज्ञापन
LSG vs RCB IPL 2026

LSG vs RCB: लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल सीजन 19 का अहम मुकाबला खेला गया. बारिश से बाधित होने के कारण मैच 19-19 ओवरों का हुआ. जहां पर आरसीबी की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करके 19 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए. जवाब में आरसीबी की टीम ने 19 ओवरों में 203 रन बनाए. लखनऊ की टीम ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत 9 रनों मुकाबला जीत लिया. 

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने खड़ा किया बड़ा स्कोर 

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को बहुत ही शानदार शुरुआत मिली. भले ही अर्शिन कुलकर्णी ने 24 गेंदों में सिर्फ 17 रन ही बनाए हो, लेकिन दूसरे छोर से मिचेल मार्श ने 56 गेंदों में 111 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने नौ चौके और 9 ही गगनचुंबी छक्के जड़े. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे निकोलस पूरन ने 23 गेंदों में 38 रन बनाए. अंत में कप्तान ऋषभ पंत ने सिर्फ 10 गेंदों में ही नाबाद 32 रनों की पारी खेली. जिसके कारण ही 3 बार बारिश के मैच बीच में रुकने के बाद भी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 19 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए जोश हेजलवुड, क्रुणाल पांड्या और रसिख सलाम डार को 1-1 विकेट मिला.  

ये भी पढ़ें: IPL 2026: शतक लगाकर रिकॉर्ड बुक में शामिल हुए मिचेल मार्श, LSG के लिए किया बड़ा करिश्मा

विज्ञापन

लखनऊ सुपर जायंट्स को आखिरकार मिली जीत 

डकवर्थ लुईस नियम के कारण 213 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम को बहुत ही खराब शुरुआत मिली. विराट कोहली खाता नहीं खोल सके तो वहीं जैकब बेथेल सिर्फ 4 रन ही जोड़ सके. जिसके बाद देवदत्त पडिक्कल ने 34 रन तो वहीं कप्तान रजत पाटीदार ने 61 रन बनाकर टीम की वापसी कराई. जिसके बाद टिम डेविड ने 17 गेंदों में 40 रन बनाकर अपनी टीम को मजबूत किया. क्रुणाल पांड्या की 28 और रोमारियो शेफर्ड की 23 रनों की धीमी पारी के कारण टीम अंत में 19 ओवरों में 203 रन ही बना सकी और डकवर्थ लुईस नियम के कारण 9 रनों से हार गई. लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए प्रिंस यादव ने 3 विकेट तो वहीं शाहबाज अहमद ने 2 विकेट अपने नाम किया. 

ये भी पढ़ें: LSG vs RCB: अगर बारिश के कारण मुकाबला हुआ रद्द, तो किस टीम को होगा फायदा?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola