---विज्ञापन---

RCB के खिलाफ मैच से पहले ऋषभ पंत की टीम को मिली गुड न्यूज, 2 धाकड़ तेज गेंदबाज हुए पूरी तरह फिट

IPL 2026: आरसीबी के खिलाफ मैच से पहले ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम के लिए गुड न्यूज सामने आई है. आरसीबी के खिलाफ होने वाले अगले मुकाबले से पहले फ्रेंचाइजी के 2 स्टार तेज गेंदबाज पूरी तरह से फिट हो चुके हैं और दोनों आरसीबी के खिलाफ मैच में खेलते हुए नजर आ सकते हैं.

---विज्ञापन---

IPL 2026: ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपरजाइंट्स के लिए आरसीबी के खिलाफ मैच से पहले बड़ी खुशखबरी मिली है. टीम के 2 स्टार तेज गेंदबाज मयंक यादव और मोहसिन खान पूरी तरह से फिट हो चुके हैं. ये दोनों ही खिलाड़ी चोट के चलते अभी तक आईपीएल 2026 में टीम के लिए एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं. टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट की तरफ से टॉम मूडी की तरफ से इस बात की पुष्टि की गई है. ऐसे में ये दोनों खिलाड़ी अब आरसीबी के खिलाफ होने वाले अगले मैच में खेलते हुए नजर आ सकते हैं. 

दोनों की इंजरी बनी टीम की समस्या

मोहसिन खान का करियर चोट से भरा हुआ रहा है. हाल ही में वो काल्फ इंडीर से जूझ रहे हैं और अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं. कुछ सालों पहले उनके कंधे की चोट काफी गंभीर थी. फिलहाल नो नेट्स में वापसी करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने आईपीएल में अब तक खेले 25 मैचों में 28 विकेट हासिल किए हैं. 

---विज्ञापन---

मयंक यादव के रूप में भारत को एक बेहतरीन तेज गति वाला गेंदबाज मिला था लेकिन उनका करियर भी चोट से भरा हुआ रहा है. आईपीएल 2025 के दौरान उनकी पीठ की चोट उभर आई थी, जिसके चलते वो खेल नहीं पाए थे. इस बार भी चोट से उभरते हुए उनके अंगूठे में चोट लग गई थी. मयंक ने अब तक खेले 6 मैचों में 9 विकेट हासिल किए हैं. 

आरसीबी के खिलाफ खेल सकते हैं मैच

ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम का अगला मुकाबला आरसीबी के खिलाफ होगा. इस मैच में ये दोनों खिलाड़ी प्लेइंग 11 का हिस्सा बन सकते हैं. फिलहाल टीम के गेंदबाजी यूनिट पर नजर डालें तो मोहम्मद शमी की अगुवाई में गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. टीम ने इस सीजन अब तक खेले 4 मैचों में से 2 में जीत हासिल की है तो वहीं 2 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. 4 अंकों के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़िए- संजू सैमसन को मिला शानदार प्रदर्शन का इनाम, जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ जीता ये खास ICC अवॉर्ड

First published on: Apr 14, 2026 07:09 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola