संजू सैमसन को मिला शानदार प्रदर्शन का इनाम, जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ जीता ये खास ICC अवॉर्ड

IPL 2026 के बीच टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी संजू सैमसन को आईसीसी की तरफ से खास अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया है. उन्होंने इस अवॉर्ड के लिए जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ा है. टीम इंडिया के लिए टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के लिए ये अवॉर्ड उन्हें मिला है.

jacket (7)
1 / 6

ICC player of the Month: आईपीएल 2026 के बीच टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन को आईपीएल 2026 के बीच आईसीसी की तरफ से एक खास अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. आईसीसी की तरफ से इस अवॉर्ड के लिए 3 दावेदार थे, जिसमें से एक नाम तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का भी था. उनको पीछे छोड़ते हुए संजू ने इस अवॉर्ड पर कब्जा किया है. इस अवॉर्ड को पाने के बाद संजू भी काफी खुश नजर आए.

विज्ञापन

प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड

प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड2 / 6

संजू सैमसन को आईसीसी की तरफ से प्लेयर ऑफ द मंथ के खिताब से नवाजा गया है. मार्च के महीने में उन्होंने टीम इंडिया के लिए धमाकेदार प्रदर्शन किया था. आईसीसी की तरफ से इस अवॉर्ड के लिए 3 प्लेयर को नॉमिनेट किया था.

विज्ञापन

बुमराह को पीछे छोड़ जीता अवॉर्ड

बुमराह को पीछे छोड़ जीता अवॉर्ड3 / 6

मार्च महीने के लिए आईसीसी की तरफ से भारत के जसप्रीत बुमराह और संजू सैमसन को नॉमिनेट किया गया था. सैमसन ने बुमराह को पीछे छोड़ते हुए इस खास अवॉर्ड पर कब्जा किया है. उन्होंने टी20 विश्व कप में टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन किया था. 

टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन

टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन4 / 6

टी20 विश्व कप 2026 में संजू सैमसन ने टीम इंडिया के लिए धमाकेदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ वर्चुअल क्वार्टर फाइनल में नाबाद 97 रन, सेमीफाइनल में 89 रन तो वहीं फाइनल में भी 89 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी.

विज्ञापन

संजू ने जाहिर की अपनी खुशी

संजू ने जाहिर की अपनी खुशी5 / 6

संजू सैमसन ने इस अवॉर्ड को जीतने के बाद अपनी खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा, “ये अवॉर्ड जीतना एक खास एहसास है. टी20 विश्व कप की जीत में भूमिका निभाना मेरा एक सपना सच होने जैसा था. मैं अपनी टीम व कोचिंग स्टाफ के समर्थन के लिए आभारी हूं.”

आईपीएल में भी जड़ा शतक

आईपीएल में भी जड़ा शतक6 / 6

टी20 विश्व कप के बाद संजू सैमसन के ऊपर आईपीएल में भी प्रदर्शन का दबाव था. पहले 3 मैचों में वो कुछ खास नहीं कर पाए थे लेकिन दिल्ली के खिलाफ मैच में उन्होंने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए टीम को सीजन की पहली जीत दिलाई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन