हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

IPL 2026: क्रुणाल पांड्या ने दिल्ली की पिच को लेकर किया बड़ा खुलासा, कैपिटल्स के बल्लेबाजों की खोल दी पोल

IPL 2026: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अक्षर पटेल की टीम ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 264 रन बनाए. जिसके बाद आरसीबी के खिलाफ टीम सिर्फ 75 रनों पर ही सिमट गई. जिसके बाद पिच पर सवाल उठ रहे थे. क्रुणाल पांड्या ने इसको लेकर अब बड़ा बयान दिया है.

विज्ञापन
Krunal Pandya

IPL 2026: दिल्ली की अरुण जेटली स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजों के लिए मददगार माना जाता है. हालांकि उसके बाद भी 27 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हुए मुकाबले में कुछ अलग ही देखने को मिला. पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम सिर्फ 75 रनों पर ही सिमट गई. जिसके बाद आरसीबी की टीम ने आसानी से 7वें ओवर में ही मुकाबला जीत लिया. इस दिल्ली की पिच को लेकर आरसीबी के स्टार क्रुणाल पांड्या ने बड़ा बयान दिया है. 

क्रुणाल पांड्या ने पिच को लेकर दिया बड़ा बयान 

 टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने एक समय 8 रनों पर ही 6 विकेट गंवा दिए थे. जिसके बाद किसी तरह से अभिषेक पोरेल ने अकेले लड़ते हुए टीम को 50 रनों का आंकड़ा पार कराया. हालांकि दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों ने इस दौरान कुछ खराब शॉट भी खेले. जिसके कारण ही टीम एक समय पूरी तरह से सरेंडर के मोड में नजर आई. पिच के बारे में बोलते हुए क्रुणाल पांड्या ने कहा, ‘पावरप्ले में 6 विकेट हासिल करना, इससे विरोधी टीम के हाथ से मैच पूरी तरह से चला गया. विकेट खराब नहीं था लेकिन ये पूरी तरह से गेंदबाजों का स्किल थी और यह बताता है कि क्यों वे दुनिया के सबसे कमाल गेंदबाजों में से एक हैं.’ 

ये भी पढ़ें: अब IPL जर्सी में सिल्वर कलर क्यों इस्तेमाल नहीं करती पंजाब किंग्स? प्रीति जिंटा ने दिया जवाब

विज्ञापन

अपनी गेंदबाजी को लेकर भी बोले क्रुणाल 

आईपीएल 2026 के दौरान क्रुणाल पांड्या पहले से भी बेहतर गेंदबाज नजर आ रहे हैं. इस सीजन उन्होंने कई स्टार तेज गेंदबाजों से भी ज्यादा बाउंसर का इस्तेमाल किया है. इसके अलावा वो अपना गेंदबाजी एक्शन भी बदलते हुए नजर आते हैं. जिसके कारण ही बल्लेबाजों को वो परेशानी में डाल रहे हैं. इन बदलावों के बारे में क्रुणाल पांड्या ने कहा, ‘हर साल विरोधी टीमें आपके लिए तैयारी करती हैं. इसलिए यह मानसिक खेल भी बन जाता है. मैं सोच रहा था कि एक कदम आगे रहने के लिए मैं क्या कर सकता हूं. वहां से बाउंसर और ट्रेजेक्टरी में बदलाव आए.’ 

ये भी पढ़ें: मोहसिन खान को लेकर इरफान पठान ने की बड़ी भविष्यवाणी, IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन से हुए प्रभावित 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola