अब IPL जर्सी में सिल्वर कलर क्यों इस्तेमाल नहीं करती पंजाब किंग्स? प्रीति जिंटा ने दिया जवाब

पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर की अगुवाई में पिछले साल शानदार प्रदर्शन किया था और टीम ने फाइनल में जगह बनाई थी. हालांकि आरसीबी ने पंजाब को हरा दिया और अपना पहला खिताब जीता.

Cricket News - 2026-04-28T190913.160
1 / 6

पंजाब किंग्स का नाम पहले किंग्स इलेवन पंजाब हुआ करता था. लेकिन साल 2021 में टीम का नाम बदल दिया गया था. साल 2008 से पंजाब आईपीएल में हिस्सा ले रही है. अब तक इस टीम के लिए कई दिग्गज खिलाड़ी खेल चुके हैं. हालांकि फ्रेंचाइजी को 18 सालों बाद भी अपने पहले खिताब का इंतजार है.  

विज्ञापन

प्रीति जिंटा से पूछा गया सवाल

प्रीति जिंटा से पूछा गया सवाल2 / 6

पंजाब की जर्सी पहले लाल और सिल्वर कलर की होती थी. लेकिन अब पंजाब लाल और नीले रंग की जर्सी पहनकर आईपीएल खेलती है. इस बीच एक फैन ने सोशल मीडिया पर सवाल किया कि पंजाब को अब अपनी पुरानी जर्सी में सिल्वर कलर जोड़ना चाहिए. इस सवाल का जवाब टीम की सह मालिक प्रीति जिंटा ने दिया है.

विज्ञापन

प्रीति ने दिया जवाब

प्रीति ने दिया जवाब3 / 6

उन्होंने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा "बीसीसीआई ने सिल्वर कलर पर प्रतिबंध लगा दिया क्योंकि टीमों ने शिकायत की थी कि वे सिल्वर कलर के सामने सफेद गेंद को देख नहीं पा रहे. मुझे भी सिल्वर कलर की याद आती है.

पंजाब साल 2014 में भी खेल चुकी है फाइनल

पंजाब साल 2014 में भी खेल चुकी है फाइनल4 / 6

यानी बीसीआई के प्रितबंध के बाद पंजाब को अपनी जर्सी से सिल्वर कलर हटाना पड़ा. लेकिन प्रीति खुद इस कलर को काफी मिस करती हैं. पंजाब ने आईपीएल 2014 में भी फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन फाइनल में पंजाब को केकेआर के खिलाफ मुकाबला गंवाना पड़ा.

विज्ञापन

पंजाब का शानदार प्रदर्शन जारी

पंजाब का शानदार प्रदर्शन जारी5 / 6

पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर रही है और अब तक एक भी मैच नहीं हारी है. अब तक खेले गए 7 मैच में टीम ने 6 जीत हासिल की है, जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. इसी के साथ पंजाब 13 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में नंबर 1 पर विराजमान है.

शानदार फॉर्म में खिलाड़ी

शानदार फॉर्म में खिलाड़ी6 / 6

टीम के ज्यादातर खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं. प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर और प्रियांश आर्य खूब रन बना रहे हैं, जबकि गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह तहलका मचा रहे हैं. पंजाब इस बार खिताब जीतने की नियत से मैदान पर बेहतरीन खेल दिखा रही है. पंजाब के सामने अब तक कोई भी टीम टिक नहीं पाई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन