IPL 2026: आईपीएल में 3 बार ट्रॉफी उठा चुकी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले कुल 9 खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. शाहरुख खान की मालिकाना हक वाली केकेआर की टीम ने वेंकटेश अय्यर और आंद्रे रसेल जैसे खिलाड़ियों को बाहर कर दिया है. केकेआर के इन फैसलों ने फैंस के साथ ही साथ क्रिकेट पंडितों को भी हैरान कर दिया है. कोलकाता की टीम आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में 64.3 करोड़ के पर्स के साथ उतर सकती है.
बड़ा पर्स लेकर ऑक्शन में उतरेगी केकेआर
अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 12 करोड़ वाले आंद्रे रसेल को रिलीज कर दिया है. इसके अलावा वेंकटेश अय्यर को भी फ्रेंचाइजी ने पिछले सीजन के मिनी ऑक्शन में 23.75 करोड़ में खरीदा था. भारी प्राइज के कारण वेंकटेश को भी शाहरुख खान की टीम ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है. क्विटंन डी कॉक, मोईन अली और एनरिक एनरिक नॉर्टजे जैसे स्टार विदेशी खिलाड़ियों को भी केकेआर ने पीछे छोड़ दिया है. जिसके कारण ही फ्रेंचाइजी बहुत बड़े पर्स के साथ मिनी ऑक्शन में उतरेगी. जहां पर टीम का लक्ष्य होगा की वो कुछ बड़े सुपरस्टार देखकर उन्हें अपने साथ जोड़ सके. जिससे वो आईपीएल 2026 में अपनी चौथी ट्रॉफी जीतने का दावा ठोक सके.
ये भी पढ़ें: IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने किया रिटेंशन लिस्ट का ऐलान, 9 खिलाड़ी हुए बाहर
कोलकाता नाइट राइडर्स के रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट
केकेआर के रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट- क्विंटन डी कॉक, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, रहमानुल्लाह गुरबाज, मोईन अली, स्पेंसर जॉनसन, एनरिक नॉर्टजे, चेतन साकरिया, लवनीथ सिसोदिया.
KKR के रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट- रिंकू सिंह, अंग कृष रघुवंशी, अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, सुनील नारायण, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक.
मिनी ऑक्शन के लिए पर्स- 63.4 करोड़
ये भी पढ़ें: IPL 2026: रचिन-पथिराना सहित 12 खिलाड़ियों को CSK ने दिखाया बाहर का रास्ता, 43.4 करोड़ का हुआ पर्स
संबंधित खबरें
IND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
5 mins agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
8 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
57 mins agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
1 hr agoLIVE: भारत को मिली पहली सफलता, अक्षर पटेल ने ज्वेल एंड्रयू को भेजा पवेलियन
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
2 hrs ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines