IPL 2026: जिसने देखा वो देखता ही रह गया! ध्रुव जुरेल की करिश्माई स्टंपिंग ने उड़ाए हर किसी के होश, वीडियो वायरल

IPL 2026: आईपीएल में राजस्थान के विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने एक अद्भुत काम को अंजाम दिया है. उन्होंने विकेट के पीछे से कमाल की स्टंपिंग को पूरा कर कैमरून ग्रीन को पवेलियन की राह दिखाई. वो इससे पहले ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

jacket (1) (7)

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच शानदार मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में विकेट के पीछे से ध्रुव जुरेल ने एक ऐसा अद्भुत कारनामा करके दिखाया है जो कि हर तरफ चर्चा का कारण बन रहा है. जुरेल ने शानदार विकेटकीपिंग करते हुए कैमरून ग्रीन को पवेलियन की राह दिखाई. जुरेल की इस करिश्माई स्टंपिंग को जिसने भी देखा वो देखता रह गया. उनकी इस कमाल की स्टंपिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ग्रीन इस मैच में 13 गेंदों में 27 रन ही बना सके.

विज्ञापन

जुरेल ने असंभव को संभव कर दिखाया

कोलकाता के लिए कैमरून ग्रीन पिछले मैच में तूफानी बल्लेबाजी करके आ रहे हैं. इस मैच में वो शानदार लय में नजर आ रहे थे. उन्होंने कुछ ताबड़तोड़ शॉट्स खेले. इसके बाद राजस्थान के कप्तान ने रवि बिश्नोई को गेंदबाजी पर लगाया. कैमरून ग्रीन ने उनको आगे बढ़कर शॉट मारने का प्रयास किया लेकिन बिश्नोई ने गेंद को वाइड डाल दिया. इसके बाद जुरेल ने कमाल की प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए गेंद को शानदार तरीके से लपका और ग्रीन को बिना मौका दिए स्टंप पर भी मारने में कामयाब रहे. उनकी ये शानदार स्टंपिंग देख हर कोई हैरान नजर आया.

विज्ञापन

केकेआर के सामने 156 रनों का लक्ष्य

कोलकाता के ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में राजस्थान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 155 रनों का स्कोर खड़ा किया. टीम को इस मैच में यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी शुरुआत दिलाई लेकिन बाद के 10 ओवरों में टीम के बल्लेबाज रन नहीं बना पाए. वैभव ने इस मैच में 28 गेंदों का सामना करते हुए 46 रनों की पारी खेली. उनके साथी जायसवाल ने भी इस मैच में 29 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ