IPL 2026: CSK को लगा तगड़ा झटका, इतने दिनों के लिए टूर्नामेंट से बाहर हुए आयुष म्हात्रे!

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार खिलाड़ी आयुष म्हात्रे चोट के चलते टूर्नामेंट कुछ दिनों के लिए बाहर हो गए हैं. सामने आई रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है. आइए आपको भी बताते हैं कि क्या रिपोर्ट सामने आई है.

jacket (1) (4)
1 / 6

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को बड़ा झटका लगता हुआ नजर आ रहा है. टीम के स्टार बल्लेबाज आयुष म्हात्रे को सनराइजर्स के खिलाफ मैच में हैमस्ट्रिंग की दिक्कत हुई थी. उन्हें भागते हुए काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा था और वो काफी दर्द में भी नजर आ रहे थे. अगली ही गेंद पर वो आउट हो गए और उन्हें पवेलियन जाना पड़ा. ऐसे में अब वो कब वापसी कर पाएंगे, आइए जानते हैं.

विज्ञापन

3 हफ्तों के लिए बाहर हुए म्हात्रे

3 हफ्तों के लिए बाहर हुए म्हात्रे2 / 6

इंडियन एक्सप्रेस के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार आयुष म्हात्रे चोट के चलते 3 हफ्तों के लिए आईपीएल से बाहर हो सकते हैं. ऐसे में अब वो आईपीएल के अगले हिस्से में ही वापसी कर पाएंगे, तब तक टीम को उनके बिना ही मैदान पर उतरना होगा.

विज्ञापन

CSK के लिए बढ़ी टेंशन

CSK के लिए बढ़ी टेंशन3 / 6

आयुष म्हात्रे का इतने दिनों तक नहीं खेलना चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बड़ी परेशानी का सबब होगा. उन्होंने टीम के लिए इस सीजन कमाल का प्रदर्शन किया है. सनराइजर्स के खिलाफ मैच में उन्होंने 12 गेंदों में 30 रनों की तूफानी पारी खेली थी.

कमाल की फॉर्म में थे म्हात्रे

कमाल की फॉर्म में थे म्हात्रे4 / 6

18 साल के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे इस सीजन चेन्नई के लिए कमाल के रंग में नजर आ रहे हैं. उन्होंने टीम के लिए खेले 6 मैचों में 201 रन बनाए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 177 का रहा है. इस दौरान वो 2 बार अर्धशतक भी जड़ चुके हैं. 

विज्ञापन

टेस्ट के बाद होगा पूरा खुलासा

टेस्ट के बाद होगा पूरा खुलासा5 / 6

चोट के बाद आयुष म्हात्रे को स्कैन के लिए भेजा गया है. वैसे तो उनकी चोट ज्यादा गंभीर नजर नहीं आ रहा है लेकिन पूरा खुलासा सोमवार को रिपोर्ट सामने आने के बाद ही हो पाएगा. फिलहाल वो बिना किसी दर्द के चल पा रहे हैं.

सनराइजर्स के खिलाफ मिली हार

सनराइजर्स के खिलाफ मिली हार6 / 6

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को सनराइजर्स के खिलाफ मैच में 10 रनों से हार का सामना करना पड़ा है. टीम को शुरुआत तो शानदार मिली थी लेकिन आयुष म्हात्रे को चोट लगने के बाद टीम की बल्लेबाजी लड़खड़ाती हुई नजर आई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन