हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026: आज KKR बचाएगी लाज या पंजाब लगाएगी 'जीत की हैट्रिक'? देखें पूरा स्क्वाड, पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

KKR vs PBKS Preview: IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आज मैच होने जा रहा है. ईडन गार्डन्स में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. आइए दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच-मौसम की रिपोर्ट और स्क्वाड पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन
आज होगा KKR vs PBKS मैच

KKR vs PBKS Preview: IPL 2026 का 12वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाने वाला है. कोलकाता अपने घर ईडन गार्डन्स में खेलने वाली है और वो पहली जीत की तलाश में है. दूसरी ओर, पंजाब किंग्स ने अपने शुरुआती दो मैच जीत लिए हैं और वो अपनी इस जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेंगे. श्रेयस अय्यर अपनी पुरानी टीम KKR के खिलाफ उतरेंगे. इसी वजह से यह मैच रोचक रह सकता है. आइए दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच-मौसम की रिपोर्ट और स्क्वाड पर नजर डालते हैं.

KKR vs PBKS, हेड टू हेड रिकॉर्ड

  • मैच खेले – 35
  • KKR ने जीते – 21
  • PBKS ने जीते – 13
  • नो रिजल्ट – 1

KKR vs PBKS में कैसी होगी पिच?

कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच ईडन गार्डन्स में मैच हो रहा है, जहां बल्लेबाजों को फायदा मिलता है. इस मैदान पर बड़ा स्कोर बनता है. शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती है और बाद में स्पिनर्स को भी फायदा होता है. दूसरी पारी में ड्यू आने की पूरी संभावना है.

KKR vs PBKS, कैसा होगा मौसम?

कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के मैच में बारिश का प्रभाव पड़ सकता है. IMD के अनुसार कोलकाता में तेज बारिश की संभावना है. इससे मैच रद्द हो सकता है. अगर बारिश रुकती है, तो सीमित ओवरों का मैच भी देखने को मिल सकता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IPL 2026: ऑरेंज कैप की रेस में रोहित शर्मा को तगड़ा नुकसान, RCB के स्टार की हुई एंट्री, देखें टॉप 5 की लिस्ट

PBKS और KKR का स्क्वाड

कोलकाता नाइट राइडर्स का पूरा स्क्वाड: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रोवमन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी, उमरान मलिक, राहुल त्रिपाठी, मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, रचिन रवींद्र, ब्लेसिंग मुजाराबानी, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी, दक्ष कामरा, सार्थक रंजन, तेजस्वी दहिया, सौरभ दुबे.

विज्ञापन

पंजाब किंग्स का पूरा स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, विष्णु विनोद, हरनूर पन्नू, पायला अविनाश, प्रभसिमरन सिंह, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, हरप्रीत बरार, मार्को यानसेन, अजमतुल्लाह उमरजई, प्रियांश आर्या, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, मिच ओवेन, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विशाल विजयकुमार, यश ठाकुर, जेवियर बार्टलेट, प्रवीण दुबे और विशाल निशाद.

ये भी पढ़ें:- KKR vs PBKS: आज नहीं होगा IPL 2026 का मैच! करोड़ों फैंस के लिए आई बुरी खबर, बारिश बन सकती है ‘विलेन’

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola